हाल ही में SBI समेत तमाम बैंकों ने बचत खातों पर दी जाने वाली ब्याज दरों में कटौती की है। वहीं अब ये बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए सस्ते होम लोन और पर्सनल लोन का ऑफर दे रहे हैं। तो अगर आप भी पर्सनल लोन या फिर होम लोन लेने का विचार बना रहे हैं तो इन बैंकों का ऑफर आपके लिए सही साबित हो सकता है।
बैंकों ने ग्राहकों पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ वाले शुल्कों को खत्म किया है साथ ही बैंक किश्तों पर लोन लेने पर भी छूट दे रहे हैं। ज्यादातर बैंकों ने होम लोन और कार लोन पर प्रोसेसिंग फी खत्म कर दी है। कुछ ने डॉक्युमेंटेशन चार्जेस भी खत्म कर दिए हैं, वहीं कुछ बैंक आपको लोन की किश्तों पर भी छूट दे रहे हैं। ये ऑफर्स एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और एक्सिस बैंक दे रहे हैं।
देश के बड़े और विश्वसीनय बैंकों में शुमार पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को कार लोन पर ऑफर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक जुलाई में ही होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फी खत्म कर चुका है। इसके साथ ही बैंक ने होम व कार लोन के लिए वसूले जाने वाले डॉक्युमेंटेशन चार्जेस को भी खत्म कर दिया है। समाचार पोर्टल आज तक के मुताबिक यह ऑफर इस महीने के अंत तक चलेगा।
एक्सिस बैंक अपनी शुभारंभ होम लोन स्कीम में ग्राहकों को स्पेशल ऑफर दे रहा है। इसके तहत अगर आप बैंक से अभी होम लोन लेते हैं, तो आपको 12 महीनों की किश्तें नहीं भरनी पड़ेंगी। बैंक होम लोन टेन्योर के 4थे, 8वें और 12वें साल में 4-4 ईएमआई माफ करेगा, इस तरह आपको पूरे एक साल की ईएमआई भरने से छूट मिल रही है।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई/SBI) ने कार लोन पर 100 फीसदी प्रोसेसिंग फी खत्म कर दी है। इसके अलावा बैंक ने पर्सनल गोल्ड लोन पर भी 50 फीसदी प्रोसेसिंग फी को खत्म कर दिया है, हालांकि यह ऑफर सिर्फ 31 दिसंबर, 2017 तक के लिए ही है। वहीं, 30 सितंबर तक बैंक अपने एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों को प्रोसेसिंग फी पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
बैंक समय समय पर अपने ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं, लोन लेने से पहले बैंक के निर्देश पूरी तरह से पढ़ें। यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है, Hindi.goodreturns.in की टीम का कोई भी सदस्य ऐसी किसी स्कीम का हिस्सा नहीं है। लोन लेने का बाद हुए हानि या लाभ के प्रति Hindi.goodreturns.in उत्तरदायी नहीं होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान