अंतरराष्ट्रीय दबाव, अमेरिका-उत्तर कोरिया की युद्ध की धमकियों के बीच भारत में सोनो के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। सोने के दाम में फिलहाल गिरावट दर्ज की गई है। देश में सोने के दाम हर राज्य में अलग-अलग होते हैं साथ ही उनके दाम में उतार-चढ़ाव भी अलग रहता है। दिल्ली में सोने के दाम में 218 रुपए की गिरावट दर्ज कि गई है। जबकि मुंबई में सोने के दाम में 87 रुपए की कमी दर्ज की गई है। बात उत्तर भारतीय शहरों की करें तो यहां जयपर और उत्तर प्रदेश में सोने के दाम में 20 रुपए की गिरावट देखी गई है जबकि बिहार में सोने के दाम 100 के तेजी लिए हुए हैं। दिल्ली में 22 कैरेट सोने के कीमत 27,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है, 24 कैरेट सोने के कीमत 30,436 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 28,460 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने के कीमत 31,047 रुपए प्रति ग्राम है। आगे देखिए अपने शहर में सोने के दाम

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम