सोने के बढ़ते दाम में एक बार फिर से स्थिरता देखी जा रही है। सोने के दाम एक वक्त जहां तेजी से बढ़ रहे थे वहीं अब सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि ये गिरावट सिर्फ कुछ शहरों में ही है, दिल्ली, मुंबई और जयपुर में सोने के दाम में तेजी दर्ज की गई है जबकि लखनऊ में सोने के दाम में 710 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट की कीमत 30,000 रुपए है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 28,090 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट की कीमत 30,643 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे देखिए लखनऊ, जयपुर, पटना समेत देश के विभिन्न शहरों में सोने और चांदी के दाम।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम