सोने के दाम 30 हजार रुपए पार कर गया है। लखनऊ में सोने के दाम में करीब 1,150 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत देश के तमाम बड़े सर्राफा मार्केट में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 110 रुपए के बीच दाम में गिरावट देखी गई है जबकि मुंबई में 60 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले लखनऊ में 1,450 रुपए के बीच गिरावट दर्ज की गई थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 29,890 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,920 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,458 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम