देश भर में सोने के दाम में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। उत्तर भारत में मुख्यत: यूपी, बिहार में सोने के दाम में 1600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है वहीं दिल्ली में 50-55 रुपए की तेजी देखी गई है। सोने के दाम 30 हजार रुपए पार कर गए हैं। लखनऊ में सोने के दाम में स्थिर हैं जबकि पटना में 1600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 28,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 28,550 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 31,145 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम