अंतरराष्ट्रीय बाजार और देश में सोने की कमजोर मांग के चलते दाम में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि देश के कुछ इलाकों में सोने के दाम में 100 रुपए तक तेजी देखी गई है। दिल्ली में सोने के दाम में 40-54 रुपए तक की तेजी दर्ज की गई है वहीं जयपुर और लखनऊ में सोने के दाम में 220 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने की कीमतों में 120-131 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम में सबसे ज्यादा गिरावट पटना में देखी गई है जहां दाम में 1150 रुपए से लेकर 1254 रुपए तक सोने के दाम गिरे हैं। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 27,950 रुपए प्रति दस ग्राम हैं जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,490 रुपए प्रति 10 ग्राम है, वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 28,360 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट का दाम 30,938 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे देखिए अपने शहर में सोने के दाम

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम