देश के विभिन्न भागों में सोने की कीमत में बड़ा उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। जहां दक्षिण भारतीय शहरों में सोने के दाम में गिरावट देखी गई है वहीं उत्तर भारत के तमाम शहरों में सोने के दाम में तेजी देखी गई है। सोने के दाम में ये मिला-जुला असर शेयर मार्केट तेजी के चलते देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही थी, ऐसा अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में सोने के दाम में पूरे देश में बड़ी गिरावट आ सकती है, इसलिए आपका जरा सा धैर्य आपके पैसे बचा सकता है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत देश के तमाम बड़े सर्राफा मार्केट में सोने के दाम में तेजी देखी गई है। दिल्ली में 200 रुपए के बीच दाम में तेजी देखी गई है जबकि मुंबई में 60 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। वहीं पटना और लखनऊ में 50-30 रुपए के बीच तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 29,454 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 29,890 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे देखिए देश बड़े शहरों में सोने की कीमत।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम