भारत में सोने के दाम फिर गिर गए हैं। देश भर के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। ये गिरावट 260 रुपए से लेकर 270 रुपए तक हुई है। दिल्ली में सोने दाम में 260 रुपए से लेकर 270 रुपए तक की गिरावट देखी गई है वहीं मुंबई में 10 रुपए से लेकर 11 रुपए तक की मामूली गिरावट दर्ज की है। बात अगर उत्तर भारतीय राज्यों की करें तो उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने के दाम में 1,000 से 1,090 रुपए तक की बड़ी गिरावट देखी गई है वहीं जयपुर में सोने के दाम में 1,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 250 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि मुंबई में करीब 50 रुपए की मामूली गिरावट देखी गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,300 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 29,781 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,550 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,054 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे देखिए देश बड़े शहरों में सोने की कीमत।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम