सोने के दाम में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, दिल्ली और मुंबई के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 436 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि मुंबई में करीब 100 रुपए की गिरावट देखी गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत में 150 रुपए का उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 28,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,054 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 28,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,709 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे देखिए देश बड़े शहरों में सोने की कीमत।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम