शायद आप नई कार लेने के बारे में सोच रहें होंगे तो नई कार खरीदने से पहले जरा अपने खर्चों के बारे में भी ध्यान से देख लें और समझ लें। कार कितने की है आपका बजट कितने का है और आप को हर महीने ईएमआई कितनी देनी होगी इन सब बातों को आपको ध्यान देते हुए नई कार को खरीदने के बारे में सोचना होगा। लोन पर ले रहे हैं तो उसके लिए क्या करना होगा कैसे अप्लाई करना होगा हर चीज की जानकारी होनी चाहिए। यहां पर हम बताएंगे किस तरह से नई कार लेने के लिए बजट तैयार करें?
जो कार आपको पसंद है और जिसे आप खरीदना चाहते हैं सबसे पहले उसकी कीमत पता करें। इसके लिए आपको कार एजेंसी में जाकर सही प्राइज पता करना होगा क्योंकि विज्ञापनों में और ऑनलाइन जो प्राइज दिया रहता है वास्तविक प्राइज उससे अलग भी हो सकता है। टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस और इंश्योरेंस के लिए कितना देना होगा सबके बारे में खुद से पता करें।
अगर आप कार के लिए लोन लिए हैं तो हर महीने आप कितनी ईएमआई दे सकते हैं इसका बजट पहले से तैयार रखें। क्योंकि ईएमआई में मूलधन के साथ-साथ ब्याज का भुगतान भी शामिल होता है। ब्याज दर के कम होने का इंतजार करें अगर कम होने की संभावना हो तो या फिर ब्याज भुगतान की राशि को कम करें। ईएमआई नहीं दे पा रहे हैं तो करें ये 5 काम
ज्यादातर लोग ईएमआई पर ही कार खरीदते हैं। तो आप कार खरीदते समय इस बात का ध्यान रखिये कि आपको ज्यादा से ज्यादा डाउन पेमेंट पर लेना है ताकि मंथली ईएमआई घट जाए और साथ ही ब्याज में पैसे भी कम खर्च हो।
अगर आपकी सैलरी 25 हजार है तो हर महीने ज्यादा से 5 हजार ही कार पर खर्च हो इससे ज्यादा नहीं यह सुनिश्चित करें। यह नियम 10-20 परसेंट नियम के मुताबिक लागू होता है। जिसके आधार पर 10 से 20 फीसदी पैसा यातायात के लिए खर्च करने चाहिए। तो ध्यान रखिए कार का मंथली खर्च इससे ज्यादा न आए।
अगर आपकी सैलरी 25 हजार है तो 36 परसेंट नियम के अनुसार आपके कार की ईएमआई हर महीने 9000 रुपए से ज्यादा नहीं आनी चाहिए। इस नियम को अगर आप समझ गए तो कितनी मंहगी कार खरीदें और ईएमआई कितनी रखें समझने में आसानी होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान