भारत में पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी में यूएस फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों को लेकर घोषणा करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी हो सकती है जिससे ग्लोबल मार्केट में सोने का रेट और भी नीचे गिर सकता है।
सोने के लगातार गिरते दाम दीपावली से पहले लोगों के लिए डिस्काउंट ऑफर की तरह हैं। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के चलते सोने के दाम देश में तेजी से नीचे आ रहे हैं। घरेलू बाजार में भी ज्वैलर्स कम ब्रिकी के आंकड़े दे रहे हैं। सितंबर के आखिरी हफ्ते में सोने के दामों तेजी से गिरावट आई। आगे पढ़ें अपने शहर में सोने-और चांदी के भाव।
वैश्विक बाजार में गिरी सोने की कीमत सोने के भाव में होने वाले उतार-चढ़ाव और अपने शहर में सोने का भाव जानने के लिए आप Gold rates पर जा सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको आपके शहर में गोल्ड-सिल्वर रेट के बारे में जानकारी मिल जाएगी। अपने शहर में गोल्ड-सिल्वर रेट जानने के लिए आगे पढ़ें।
- अहमदाबाद में सोने का दाम 29530 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी-45000 रुपए/प्रतिकिलो
- बैंगलोर में सोने का दाम 28200 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 45644 रुपए/प्रतिकिलो
- चेन्नई में सोने का दाम 28380 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी 45662 रुपए/प्रतिकिलो
- नई दिल्ली में सोने का दाम 29000 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 45888 रुपए/प्रतिकिलो
- हैदराबाद में सोने का दाम 28380 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी का दाम- 30350 रुपए/प्रतिकिलो
- जयपुर में सोने का दाम 29200 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 45539 रुपए/प्रतिकिलो
- कोलकाता में सोने का दाम 29130 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 45605 रुपए/प्रतिकिलो
- लखनऊ में सोने का दाम 28400 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 45660 रुपए/प्रतिकिलो
- मुंबई में सोने का दाम 29420 रुपए/ प्रति 10 ग्राम, चांदी- 45576 रुपए/प्रतिकिलो
सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।
आपको बता दें कि भारत में दीपावली से पहले धनतेरस के त्यौहार पर देश भर में सोने की बंपर बिक्री होती है। हर साल बिक्री के बाद का आंकड़ा जारी किया जाता है तो पिछले साल से अधिक होता है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका