सोने के लगातार गिरते दाम दीपावली से पहले लोगों के लिए डिस्काउंट ऑपर की तरह हैं। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के चलते सोने के दाम देश में तेजी से नीचे आ रहे हैं। घरेलू बाजार में भी ज्वैलर्स कम ब्रिकी के आंकड़े दे रहे हैं। सितंबर के आखिरी हफ्ते में सोने के दामों तेजी से गिरावट आई।

Advertisement

तेजी से गिरे सोने-चांदी के भाव

चांदी भी बिकवाली दवाब में रही। इसका भाव 150 रुपए की गिरावट के साथ 46,350 रुपए प्रति किलो रह गया बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर में तेजी से वैकल्पिक निवेश के रूप में बहुमूल्य धातुओं की मांग प्रभावित हुई जिसके बाद सोना दो महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक छलांग लगाने के बाद गिरावट में आ गया।

वैश्विक बाजार में गिरे सोने के दाम

बाजार सूत्रों की माने तो अमेरिकी बाजार में सोने की मांग कम होने के कारण इसके दामों में गिरावट आई है। साथ ही घरेलू बाजार में भी सोने की मांग कम हुई है। जिससे दाम नीचे आए हैं।

देश के बाजार में सोने के दाम