नई दिल्ली: अगर आप भी घूमने के शौकीन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एसबीआई का रूपे क्रेडिट कार्ड फायदेमंद साबित हो सकता है। एसबीआई कार्ड और इंडियन रेल कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की साझेदारी में लांच किए गए रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए रेलवे टिकट बुकिंग्स पर आपको 10 फीसदी तक वैल्यू बैक मिल सकता है।
31 मार्च तक नहीं लगेगी ज्वाइनिंग फीस
इसके अलावा कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 1 फीसदी का फ्यूल सरचार्ज माफ हो जाएगा। बैंक 31 मार्च 2021 तक वेलकम गिफ्ट के तौर पर कोई ज्वानिंग फी नहीं लेगी यानी कि 500 रुपये का सालाना फीस नहीं चुकाना होगा। इस कार्ड के जरिए शॉपिंग व रेलवे बुकिंग्स के लिए भुगतान पर यूजर्स को वैल्यू बैक, रिवार्ड्स और बोनस प्वाइंट्स मिलेंगे। यह कार्ड एनएफसी टेक्नोलॉजी से युक्त है जिससे ग्राहकों को टैप एंड पे की सुविधा मिलती है।
- आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करने पर अगर आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड (रूपे प्लेटफॉर्म) से भुगतान करते हैं तो 1 फीसदी का ट्रांजैक्शन नहीं देना होगा।
- आईआरसीटीसी वेबसाइट के जरिए एसी-1, एसी-2, एसी-3 और एसी-सीसी के लिए टिकट बुकिंग पर रिवार्ड प्वाइंट्स के रूप में 10 फीसदी तक वैल्यूबैक मिलेगा।
- बता दें कि इस कार्ड के जरिए एक साल में चार बार कांप्लिमेंट्री रेलवे लाउंज एक्सेस मिलेगा, हर तिमाही में अधिकतम एक बार। तेल के अलावा अन्य प्रकार की रिटेल खरीदारी पर प्रति 125 रुपये की खरीदारी पर 1 रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा।
इस कार्ड को दुनिया भर के 190 देशों में 4.4 करोड़ से अधिक लोकेशंस पर यूज किया जा सकता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल देश के 37 लाख टर्मिनल्स पर भी किया जा सकता है। दूसरे बैंकों के क्रेडिट कार्ड के आउटस्टैंडिंग बैलेंस को आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड (रूपे प्लेटफॉर्म पर) ट्रांसफर करने पर आपको कम ब्याज पर ईएमआई चुकाने की सुविधा मिलती है। देश भर के सभी पेट्रोल पंपों पर 500 रुपये से 3 हजार रुपये की तेल खरीद का भुगतान इस कार्ड से करने पर 1 फीसदी का फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा। इस कार्ड के जरिए दुनिया भर के 190 देशों में 20 लाख से अधिक एटीएम से नगदी निकासी कर सकते हैं। देश में 43 हजार एसबीआई एटीएम से भी इस कार्ड के जरिए नगद निकासी कर सकते हैं।
- सालाना फी (एकल)- 500 रुपये (31 मार्च 2021 तक माफ)
- रिन्यूअल फी (सालाना)- 300 रुपये
- ऐड ऑन फी (सालाना)- शून्य
- ब्याज मुक्त अवधि- अगर पिछले महीने का आउटस्टैंडिंग बैलेंस चुका दिया गया हो तो रिटेल खरीदारी पर 20-50 दिनों तक ब्याज नहीं देना होगा।
भारतीय रेलवे ने अपने आईआरसीटीसी ऐप और वेबसाइट को अपग्रेड किया है। जिसमें बुकिंग से लेकर रनिंग ट्रेनों या पीएनआर का स्टेटस जानना हो हो या इस तरह की और भी सुविधाएं। आप वाट्सएप के जरिए पीएनआर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। खासतौर से सर्दियों के सीजन में बहुत सी ट्रेनें लेट हो जाती हैं या देर से ही चलती हैं। ऐसे में वाट्सएप पर मिलने वाली यह सुविधा यात्रियों के लिए खास हो जाती है। इससे ट्रेनों के रनिंग स्टेटस की सही जानकारी मिलने से समय की भी बचत होती है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट