नई द‍िल्‍ली: जापानी कंपनी सोनी कॉर्पोरेशन मुकेश अंबानी की कंपनी नेटवर्क-18 में हिस्सेदारी खरीद सकती है। हिस्सेदारी की खरीद को लेकर दोनों के बीच बातचीत अभी शुरुआती चरण में हैं। दक्षिण एशिया के देशों में बढ़ती मांग को देखते हुए जापान की कंपनी सोनी अंबानी के टीवी नेटवर्क की हिस्सेदारी को खरीदने की इच्छुक है। फिलहाल सोनी अंबानी के नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है और इसके तमाम पहलुओं पर चर्चा कर रही है। हालांकि अभी तक इस बारे में किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

कंपन‍ियों के बीच शुरुआती चरण में बातचीत

सोनी और नेटवर्क 18 के बीच चल रही यह बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। इस मामले के जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि इस बारे में अभी तक किसी भी तरह का कोई पुख्ता फैसला नहीं लिया गया है। कंपनी नियमित रूप से विभिन्न प्रस्तावों का मूल्यांकन करती है। बता दें कि नेटवर्क 18 के शेयर में 19 फीसदी उछाल देखने को मिला है, जबकि टीवी 18 ब्रॉडकास्ट में 9.7 फीसदी की उछाल देखने को मिला है। दूसरी तरफ ये भी माना जा रहा है कि नेटवर्क 18 के साथ सफलतापूर्वक डील सोनी के स्थानीय बिजनेस में नई उछाल ला सकती है। और इसके प्रतिद्वंदी नेटफ्लिक्स को चुनौती दे सकती है। ऐसे में अगर अंबानी की कंपनी यह डील करती है तो उनकी कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में कदम रखेगी। PayTM ग्राहक हो जाएं अलर्ट कॉल और एसएमएस के जरिए हो रही है धोखाधड़ी ये भी पढ़ें

नेटवर्क विस्तार पर करीब 50 अरब डॉलर खर्च किए जियो ने

बता दें कि अंबानी की रिलायंस जियो ने बीते वर्षों में नेटवर्क विस्तार पर करीब 50 अरब डॉलर खर्च किए हैं। जिस तरह से उसने लुभावनी स्कीम लॉन्च की उसकी वजह से बड़ी संख्या में ग्राहकों ने जियो को अपनाया है। अंबनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी कंपनी तमाम अवसरों पर विचार करने के बाद उसकी समीक्षा करती है। हालांकि उन्होंने सोनी के साथ हिस्सेदारी को खरीदने को लेकर चल रही बातचीत पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

जापानी कंपनी सोनी की भारत में करीब 70 करोड़ दर्शकों तक पहुंच

दूसरी तरफ दक्षिण एशियाई देशों में जापानी कंपनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के जरिए ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। भारत में इसकी पहुंच 70 करोड़ दर्शकों तक है। वहीं टीवी18 ब्रॉडकास्ट की बात करें, तो इसके पास टीवी18 ब्रॉडकास्ट के पास न्यूज और एंटरटेनमेंट के 56 चैनल हैं, जो अन्य देशों में रह रहे भारतीयों के लिए 16 अंतरराष्ट्रीय चैनल्स के जरिए सेवाएं देती है। नया मोटर व्हीकल कानून: वाहनों के चालान से वसूले गए 577 करोड़ रु ये भी पढ़ें