ONGC Plan To Import Oil: भारत की प्रमुख तेल कंपनी एक दक्षिण अमेरिकी देश से बिना पैसे दिए तेल खरीदने के विचार में है। दरअसल ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन के द्वारा वेनेजुएला से डिविडेंड यानी लाभांश के बदले पेट्रोलियम तेल खरीदने की बात कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओएनजीसी का लगभग 600 मिलियन डॉलर का डिविडेंड वेनेजुएला में है। यही कारण है कि कंपनी ऐसी डील करने की बात कर रही है। हालांकि अभी इस पर सरकार या फिर विदेश मंत्रालय द्वारा किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

Advertisement

आपको बताते चलें कि पहले वेनेजुएला एक बड़ा तेल का सप्लायर था। लेकिन इस देश में साल 2019 से गैस एवं तेल पर प्रतिबंध लगा था। आपको बताते चलें की वेनेजुएला से तेल की डील भारत के लिए काफी बेहतरीन हो सकती है। क्योंकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा तेल का खरीदार है।

Advertisement

यह दिल भारत के लिए इसलिए भी बेहतर हो सकती है, क्योंकि इससे फंसा हुआ डिविडेंड भी बराबर हो जाएगा और भारत को तेल भी मिलता रहेगा। इससे भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।

मीडिया द्वारा दी रही जानकारी के मुताबिक वेनेजुएला की एक परियोजना में भारत का भी इन्वेस्टमेंट है। इस कंपनी का नाम है, पैट्रोलियस डी वेनेजुएला एसए के सेन क्रिस्टोबल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ऑनलाइन मीडिया पर आ रही खबरों के अनुसार ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन विदेश लिमिटेड के एक स्पोक्स परसन द्वारा भी इस बात को माना गया है कि भारत का डिविडेंड वेनेजुएला के पास है। यह छोटा-मोटा डिविडेंड नहीं बल्कि 600 मिलियन डॉलर का है।

Advertisement

अमेरिका के द्वारा दी गई तेल और गैस की छूट के बाद भारत वेनेजुएला से डिविडेंड के बदले तेल खरीदने की बात कर सकता है। आपको बताते चलें कि 2008 में सैन क्रिस्टोबल परियोजना में 40 फीसदी का अधिग्रहण किया था। इस परियोजना का घोषित डिविडेंड 400 मिलियन डॉलर है। वहीं बिना घोषित किया हुआ लाभांश भी करीब 200 मिलियन डॉलर के आस पास होगा।

Advertisement

भारत के पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की ओर से इस पर कोई टिप्पड़ी की गई है। हालांकि मिल रही जानकारी के अनुसार ओएनजीसी वेनेजुएला से ऑयल कार्गो खरीदने बचे हुए इस डिवीडेंड का इस्तेमाल कर सकता है। हालंकि वेनेजुएला के तेल एंव गैस पर प्रतिबंधों को फिलहाल 6 महिने के लिए हटाया गया है। इसके अलावा वेनेजुएला के पास तेजी से उत्पादन बढ़ाने की भी क्षमता नहीं है।

Advertisement

आपको बताते चलें की वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार था। वेनेजुएला की वर्तमान उत्पादन क्षमता फिलहाल 8-8.5 लाख बैरल प्रति दिन की है। आपको बताते चले कि इस समय वेनेजुएला 7.5 लाख बैरल प्रति दिन का उत्पादन करता है।

2019 में वेनेजुएला, भारत के लिए पांचवा सबसे बड़ा सप्लायर था। इस समय के अंदर 16 मिलियन टन कच्चा तेल इंपोर्ट किया था। भारत ने लगभग 5.7 अरब डॉलर का तेल आयात किया है। फिलहाल अगर भारत ने वेनेजुएला से तेल खरीदने के लिए डील करता है, तो यह उसके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Adani-Hindenburg News: Adani ग्रुप को सुप्रीम कोर्ट से मिली भारी राहत, शेयरों के रेट फिर से आसमान पर पहुंचे