नई दिल्ली: भारतीय बाजार में सोने की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते कल बुधवार को सोना अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। कीमत 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई थी। इससे पहले सोमवार को भी सोने के हाजिर भाव ने नया रिकार्ड बनाया था, जो बुधवार को टूट गया। वहीं दूसरी ओर कल चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। लेकिन उच्चतम स्तर पर पहुंचने के अगले ही दिन यानी आज सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। इस तरह आज सोना सस्ता हो गया। गुरुवार को सोना 396 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।
आज यानी गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना 48490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को यह 48982 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं आज 23 कैरेट सोने का भाव भी 394 रुपये गिरकर 48296 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 3636 रुपये सस्ता होकर 44417 और 18 कैरेट का 36368 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी भी 812 रुपये प्रति किलोग्राम नरम हुई है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बुधवार को अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गोल्ड हाजिर की कीमत 48304 रुपये प्रति दस ग्राम पर रही। वहीं गोल्ड फ्यूचर की कीमत रही 48,795 रुपये प्रति दस ग्राम। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सोने की कीमत 119 रुपये बढ़ कर 49,306 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं चांदी की कीमत 1408 रुपये बढ़ कर 49,483 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव एक फीसदी बढ़ कर 1782.21 डॉलर प्रति औंस हो गया। अक्टूबर 2012 में 1785 डॉलर पर पहुंचा था। गोल्डमैन सैक्स ने अगले एक साल में सोने की कीमत 2000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने का अनुमान लगाया है।
कोरोनावायरस संक्रमण के वजह से दुनिया भर में आर्थिक स्थिरता के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसलिए लोगों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका बनी हुई है,जिससे सोने में निवेशक मांग बनी रह सकती है। अगर इसमें गिरावट भी आएगी तो यह मामूली रहेगी। गोल्डमैन सैक्स ने अगले एक साल में सोने की कीमत 2000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने का अनुमान लगाया है। आने वाले दिनों में भी सोने की मजबूती रहने की उम्मीद है, क्योंकि आर्थिक गतिविधियों में जितनी तेजी की जरूरत है, उतनी नहीं आ रही है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका