नई दिल्ली: इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन 4 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। बता दें कि इस सप्ताह शु्क्रवार को 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर देश के शेयर सहित अन्य बाजारों में अवकाश रहेगा। हम अपने इस खबर में सोना और चांदी के कीमत को 21 दिसंबर के बंद भाव से लेकर 24 दिसंबर तक के बाजार बंद भाव का आकलन करेंगे। इस दौरान हमने ये देखा कि इस बीते सप्ताह सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिली है। सोने का हाजिर भाव में 313 रु की गिरावट आई है जबकि चांदी 761 रु लुढ़की है।
21 दिसंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने का भाव 667 रुपये चढ़कर 50,775 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 50308 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी की तो चांदी के रेट में आज 3,266 रुपये का अछाल आया है। आज सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 3,266 रुपये की तेजी के साथ 69785 रुपये पर खुली, शाम को 67192 रु पर बंद हुई।
22 दिसंबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली। सोने का भाव 98 रुपये लुढ़ककर 50210 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 50139 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी की तो 161 रुपये गिरकर 67353 रुपये पर खुली, शाम को 67114 रु पर बंद हुई।
23 दिसंबर को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। आज 10 ग्राम सोने का भाव 50 हजार रुपये के नीचे आ गया है। सोने का भाव 199 रुपये लुढ़ककर 49,940 रुपये पर खुला। वहीं शाम को 49851 रुपये पर बंद हुआ। बात करें जबकि चांदी की तो 1,538 रुपये गिरकर 65,576 रुपये पर खुली, शाम को 65735 रु पर बंद हुई।
24 दिसंबर को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 192 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 50043 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 48 रु गिरकर 49995 रुपये पर बंद हुआ। वहीं आज 24 दिसंबर को 605 रुपये महंगी होकर 66340 रुपये प्रति किलो पर खुली। जबकि शाम को 91 रु की तेजी के साथ 66431 रु पर बंद हुई।
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
एक बार फिर सोना की चर्चा काफी जोरों पर है। तुर्की को सोने का विशाल भंडार मिला है। जी हां आपको जानकर हैरान हुई होगी लेकिन ये सच है कि तुर्की में सोने का विशाल भंडार मिला है। स्टेट न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 6 अरब डॉलर यानी करीब 4,432 करोड़ रुपये की कीमत का 99 टन सोना सोगुट शहर में पाया गया है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका