नई द‍िल्‍ली: साल का पहला महीना चल रहा है, ऐसे में हर महीने ग्रोसरी का सामान खरीदने की टेंशन बनी रहती है। लेक‍िन इस महीने ग्रोसरी खरीदना ब‍िलकुल फायदेमंद साब‍ित हो सकता है। लेक‍िन इसके ल‍िए आपको ऑनलाइन शॉप‍िंग करनी पड़ेगी। अगर आप ग्रोफर्स से खरीदारी करते है तो आपको सस्‍ते में और बंपर डिस्काउंट बेनिफिट के साथ ग्रोसरी आइटम खरीदने का मौका म‍िलेगा। घर का राशन खरीदने के ल‍िए आकर्षक डिस्काउंट के साथ खरीदारी करने में ग्रोफर्स आपकी मदद कर सकता है। ग्रोफर्स एक ऑफर लेकर आया है जिसके तहत अगर आप ग्रॉसरी खरीदते हैं तो आप हर ऑर्डर पर गारंटीड इनाम हासि‍ल कर सकते है। हालांकि ध्‍यान देने वाली बात ये है कि ये ऑफर 16 जनवरी से शुरु हुई है जो क‍ि 26 जनवरी तक ही वैलिड है।

Advertisement

कार जीतने का जबरदस्‍त मौका

तो इस महीने के बीच में अगर आप घर के लिए जरूरी ग्रोसरी सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको मार्केट जाने की जरूरत नहीं है। कई ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनियां आपके घर तक ग्रोसरी पहुंचा रही हैं। खास बात यह है कि इन दिनों ये कंपनियां ऑनलाइन ग्रोसरी खरीदने पर बंपर डिस्काउंट भी दे रही हैं। वहीं, ग्रोसरी सामान ऑनलाइन बेचने वाली कंपनी ग्रोफर्स इन दिनों खास सेल लेकर आई है। इस ग्रैंड ऑरेंज बैग डेज सेल में ग्राहकों को हर ऑर्डर पर गारंटीड इनाम मिलेगा। ग्रैंड ऑरेंज बैग डेज सेल में ग्राहक कार तक जीत सकते हैं।

Advertisement
कम से कम 1800 रुपये की ऑर्डर बुक करना अन‍िवार्य

ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी ग्रोफर्स की यह सेल 16 जनवरी से 26 जनवरी तक है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए किसी भी तरह के प्रोमोकोड की जरूरत नहीं है। ग्रैंड ऑरेंज बैग डेज के दौरान शॉपिंग करने पर ग्राहकों को कार, स्कूटर, वाशिंग मशीन, मोबाइल फोन, प्रेशर कूकर सहित 50 लाख इनाम जीतने का शानदार मौका है। इस सेल में ग्रोसरी की खरीदारी सस्ते दामों पर की जा सकती है। आपकी जानकारी के ल‍िए बता दें कि ग्रोफर्स की वेबसाइट के मुताबिक, इनाम पाने के लिए नए कस्टमर को कम से कम 1800 रुपये की ऑर्डर बुक करनी होगी। इसके अलावा वॉलेट और कुछ बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को एक्सट्रा बचत होगी।

अमेजन से खरीदारी पर मि‍लेगा 80% तक की छूट

ई-कामर्स साइट अमेज़न इंडिया ने 2021 के लिए अपनी पहली बिग सेल का एलान कर दिया है। बता दें कि इस साल का नाम है ग्रेट रिपब्लिक डे सेल, जो भारत में 20 जनवरी से शुरु होकर 23 जनवरी तक लाइव रहेगी। अच्‍छी बात ये है कि प्राइम मेंबर्स इस सेल का फायदा 24 घंटे पहले मतलब 19 जनवरी को रात 12 बजे से उठा सकते हैं। ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2021 के दौरान अमेजन ब्रांड वाले प्रोडक्ट्स पर ई-कॉमर्स कंपनी 80 पर्सेंट तक की छूट देगी। इनमें टीवी और फ्रिज जैसे अप्लायंसेज, होम और किचन प्रॉडक्ट, रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्रॉडक्ट, कपड़े और जूते जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्‍ल‍िक करें