Gold and Silver rate today: हफ्ते के पहले दिन बेंगलुरू में सोने की कीमत में गिरावट के साथ हुई है। हालांकि, बीते सप्ताह निरंतर सोने के भाव में उछाल और गिरावट का रुख बना रहा है। गोल्ड में इन्वेस्ट करने वालों को इन दिनों काफी सोच-विचार करना पड़ रहा है क्योंकी लगातार तेजी और गिरावट दर्ज की जा रही है।
इस हफ्ते भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का ध्यान अमेरिका की कुछ बड़ी आर्थिक रिपोर्ट पर रहेगा। इनमें सबसे अहम सितंबर का नॉन-फार्म पेरॉल्स डेटा हैं, जिसे अमेरिका गुरुवार को जारी करगा। यह रिपोर्ट यह बततै है कि पिछले महीने कितनी नई नौकरियां बनीं और वहां का रोजगार बाजार कितना मजबूत या कमजोर है।
इसे अमेरिका की अर्थव्यवस्था की हालत समझने का एक बड़ा संकेतक माना जाता है। अगर नौकरी के आंकड़े बेहतर आते हैं तो इसका मतलब है कि आर्थिक गतिविधियां तेज हैं, वहीं आंकड़े कमजोर आए तो यह धीमी वृद्धि का संकेत देता है।
इसी डेटा के आधार पर यह भी तय होगा कि फेडरल रिजर्व अपनी दिसंबर मीटिंग में ब्याज दरें बढ़ाएगा या घटाएगा। मजबूत आंकड़े फेड को दरें ऊंची रखने की ओर ले जा सकते हैं, जबकि कमजोर आंकड़ों से दरें घटाने की संभावना बढ़ जाती है।
यही वजह है कि इस हफ्ते सोने की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ब्याज दरों की उम्मीद बदलते ही सोने की दिशा भी तुरंत प्रभावित होती है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 124970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 125080 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 114550 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 114650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 93730 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93810 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 114650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125230 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 114800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125230 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 114800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 125230 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 114800 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 125080 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 114650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 122901 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:37 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 660 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 154881 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:37 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 1137 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:38 मिनट तक 4,075.41 डॉलर रही है। इसमें 4.17 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.10 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:38 मिनट तक 50.85 डॉलर रही है। इसमें 0.23 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.46 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Gold Silver में तेजी और गिरावट के बीच निवेश का सही समय? एक्सपर्ट से जानिए आगे की स्ट्रैटेजी
- Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार