Gold Rate Today In India: आज 22 मार्च को सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट आई है। 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम 8245 रुपये पर है। इससे पहले यानी 21 मार्च को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8,285 रुपये पर थी। वहीं, चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। अगर आज आप सोने-चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो चलिए फटाफट आपको सोने और चांदी का लेटेस्ट दाम बताते हैं।
ग्लोबल मार्कट में सोने की कीमत
आज 22 मार्च को कॉमेक्स पर -0.51% गिरकर 11 बजकर 30 मिनट पर गोल्ड का रेट 3,028.20 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर है। मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली की वजह से शुक्रवार को सोने में 1% से अधिक की गिरावट आई थी। वहीं, जियो पॉलिटिकल टेंशन, इकोनॉमिक अनर्सिटिनेटी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं की वजह से सोने में लगातार तीसरे सप्ताह तेजी देखने को मिली थी।
आज 22 कैरेट सोने का दाम (Gold Price Today)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 400 रुपये गिरकर 82,450 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 4000 रुपये फिसलकर 8,24,500 रुपये पर आ गया है। वहीं, 21 मार्च को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 82,850 रुपये पर थी और 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 8,28,500 रुपये पर है।
24 कैरेट सोने का ये है लेटेस्ट रेट( Aaj Sone Ka Bhav)
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 390 रुपये गिरकर 89,980 रुपये पर है। आज 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 3900 रुपये फिसलकर 8,99,800 रुपये पर है।
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम का ये है दाम (18K Sone Ka Dam)
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 330 रुपये गिरकर 67,460 रुपये पर है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव आज 3300 रुपये गिरकर 6,74,600 रुपये पर है। 21 मार्च को 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 6,77,900 रुपये पर था।
इन शहरों में ये है 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत (Gold Rate Citywise)
लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, मेरठ में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 8,998 रुपये पर आ गया है। वहीं, मुंबई और पुणे में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 8,978 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत जयपुर, लखनऊ और दिल्ली में 8,245 रुपये पर आ गई है। पुणे और कोलकाता में 8,230 रुपये पर है।
आज चांदी की कीमत है इतनी (Silver Price Today)
आज 100 ग्राम चांदी का रेट 200 रुपये गिरकर 10,100 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2000 रुपये गिरकर 1,01,000 रुपये पर है। जयपुर, लखनऊ और दिल्ली में 10 ग्राम चांदी की कीमत 1,010 पर है।
More Articles
- Gold Price Today: आज भी लुढ़का सोने का भाव, जानिए 8 जुलाई को क्या है 24k, 22k गोल्ड रेट
- Gold-Silver में गिरावट या तेजी? Volatility के बीच निवेशकों के लिए बड़ी रणनीति!
- Gold Price Today: शनिवार को भी सोने के दाम में गिरावट जारी! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट क्या है
- Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज उतार-चढ़ाव, जानिए 9 जुलाई को क्या है 24k, 22k गोल्ड रेट
- Gold Rate Today: 10 जुलाई को भी सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव! सोना अभी खरीदे या इंतजार करें?
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह