नई दिल्ली: सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। एक दिन पहले सोना उच्चतम स्तर पर जाने के बाद आज सस्ता हो गया है। देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज गुरुवार को 339 रुपये गिरकर 48236 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को यह 362 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48482 रुपये पर पहुंच गया था। सोने का यह अब अब तक रिकॉर्ड है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है। वहीं आज 23 कैरेट सोने का भाव भी 337 कम होकर 48043 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य अब 311 रुपये सस्ता होकर 44184 और 18 कैरेट का 36177 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी भी 865 रुपये प्रति किलोग्राम नरम हुई है।
हाजिर बाजार में मांग कमजोर होने के चलते सोना वायदा भाव गुरुवार को 48 रुपये तक गिर गया। सटोरियों ने भी इसके चलते अपने सौदों में कमी की। एमसीएक्स पर अगस्त डिलिवरी सौदों में सोना वायदा भाव 14 रुपये यानी 0.03 फीसद टूटकर 48,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 14,339 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह अक्टूबर डिलिवरी के लिए 5,810 लॉट के कारोबार में यह भाव 48 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत घटकर 48,256 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.20 प्रतिशत बढ़कर 1,778.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं कमजोर मांग और सटोरियों के अपने सौदे घटाने के चलते चांदी का वायदा भाव गुरुवार को 225 रुपये तक गिर गया। एमसीएक्स पर जुलाई डिलिवरी सौदों में चांदी वायदा भाव 225 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 47,561 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसके लिए 3,916 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह सितंबर डिलिवरी के लिए 4,264 लॉट के कारोबार में यह भाव 184 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत घटकर 48,550 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 0.20 प्रतिशत गिरकर 17.77 डॉलर प्रति औंस पर रही।
देश में सोने चांदी के दाम में गिरावट अमेरिकी बाजार के असर में हुई। दरअसल कोविड-19 की वजह से आर्थिक अनिश्चितताओं का दौर बढ़ता जा रहा है। इस वजह से डॉलर में ऊंचे भाव में सौदे हो रहे हैं। बता दें कि रॉयटर्स के मुताबिक इंटरनेशनल बाजार में सोने के दाम में गिरावट आ सकती है और यह 1741 से लेकर 1750 डॉलर प्रति औंस के रेंज में पहुंच सकती है। कोरोना महामारी का प्रकोप दोबारा गहराने से निवेशकों का रुझान इस समय निवेश के सुरक्षित साधन के प्रति बढ़ता जा रहा है, जिससे पीली धातु की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका