Aaj Sone Chandi Ka Rate: सराफा बाजार में आज सोने के दाम में लगातार चार दिनों के बाद तेजी आई है। इसके अलावा 25 और 24 मार्च को चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था लेकिन आज 26 मार्च को चांदी के रेट में भी उछाल आया है। सराफा बाजार में सोने का दाम कितना बढ़ गया है, ये आप तुरंत चेक कर सकते हैं।

Advertisement

ये है 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Rate In India Today)

आज 26 मार्च को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 110 रुपये उछलकर 89,550 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत आज 1100 रुपये चढ़कर 8,95,500 रुपये पर है। सराफा बाजार में 25 मार्च को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 8,94,500 रुपये पर थी। इसके अलावा 10 ग्राम की कीमत 89,440 रुपये पर थी।

Advertisement

22 कैरेट सोने की ये है लेटेस्ट कीमत (Gold Price Latest)

सोने के दाम में 25 मार्च और 24 मार्च को गिरावट देखने को मिली थी। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 100 रुपये उछलकर 82,100 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का रेट 1000 रुपये चढ़कर 8,21,000 रुपये पर है। इससे पहले यानी 25 मार्च को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 8,20,000 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम कल 25 मार्च को 82,000 रुपये पर था।

Advertisement

Take a Poll

आज 18 कैरेट सोने का दाम (18K Gold Price In India)

आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 90 रुपये उछलकर 67,180 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 900 रुपये चढ़कर 6,71,800 रुपये पर है। सराफा बाजार में 25 मार्च को 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 6,70,900 रुपये पर थी।

Advertisement

अलग-अलग राज्यों में 24K, 22K और 18K सोने का भाव (Aaj Sone Ka Bhav)

लखनऊ, कानपुर और दिल्ली में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत आज 8955 रुपये पर है। मुंबई और पुणे में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8940 रुपये पर है। वहीं, लुधियाना और मेरठ में 8955 रुपये पर आ गई है।

लखनऊ, कानपुर, जयपुर और दिल्ली में आज 25 मार्च को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8,210 रुपये पर आ गई है। वहीं, पुणे और कोलकाता में आज 22 कैरेट की कीमत 8195 रुपये पर है।

Advertisement

लखनऊ और दिल्ली में आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 6718 रुपये पर है। इसके अलावा पटना और अहमदाबाद में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 6709 रुपये पर है।

चांदी का ये है लेटेस्ट रेट (Silver Rate In India Today)

10 ग्राम चांदी का दाम आज 26 मार्च को 1020 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम चांदी का रेट 10,200 पर है। इसके अलावा सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1000 रुपये उछलकर 1,02,200 रुपये पर आ गई है। इससे पहले चांदी के दाम में दो दिन से लगातार कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।