नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में लगातार तेजी का दौर देखने को मिल रहा है। आज यानी रक्षाबंधन के दिन भी सोने की कीमत में तेजी रही। अगस्त के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव में उछाल देखने को मिल रही है। Sovereign Gold Bond : आज से खरीदें सस्ता सोना, जानें सरकारी स्कीम ये भी पढ़ें
रक्षाबंधन के दिन देशभर के सर्राफा बाजारों सोना 54000 से बस 8 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी ने 942 रुपये प्रति किलो की छलांग लगाई। अब सोने का भाव 53952 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 942 रुपये की उछाल के बाद 64917 रुपये पर पहुंच गई है। पिछले महीने सोने ने कई रिकॉर्ड स्थापित किए। आखिरी दिन सोना अपने ऑल टाइम हाई से थोड़ा नीचे बंद हुआ था। जुलाई में सोने ने करीब 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम की छलांग लगाई वहीं चांदी इस मामले में सोने से आगे निकल गई। चांदी जुलाई में 14320 रुपये प्रति किलो चढ़ी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 3 अगस्त को 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..
सोना-चांदी आज का भाव
= 24 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 53952 रहा।
= 23 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 53736 रहा।
= 22 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 49420 रहा।
= 18 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 40464 रहा।
= 14 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 31562 रहा।
= 999 चांदी रुपये/केजी 64917 रहा।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दो साल में सोने ने 55% रिटर्न दिया, पिछले छह महीने में ही 24% तक बढ़ इसकी कीमत बढ़ चुकी है। वहीं इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की डायरेक्टर तान्या रस्तोगी कहती हैं, सोना खरीदने का अब भी अच्छा समय है। दिवाली तक कीमत 82000 रुपए से पार जा सकती है।' विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना संकट के बीच जारी वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने में तेजी का दौर जारी रह सकता है। सोने के दाम में तेजी पिछले एक दशक से जारी है। सितंबर 2018 से सोना 55 फीसद तेज है। इस साल 6 महीने में ही 24 प्रतिशत की तेजी आई है। अगले 2 साल में सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 20000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ सकते हैं।
वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन को लेकर बढ़ता तनाव: कोरोना संकट के बाद चीन से दुनिया भर के देशों के रिश्ते बिगड़े हैं। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार, व्यापार सहित कई मोर्चों पर तनाव बढ़ गया है। कोरोना वायरस से निपटने और चीन द्वारा हांगकांग के लिए एक सख्त नया सुरक्षा कानून थोपन की वजह से अमेरिका और चीन में एक नए शीत युद्ध की शुरुआत हो चुकी है। कोरोना संकट की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है। दुनियाभर के शेयर बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है। कई देशों को कोविड-19 संक्रमण के सेकेंड वेब की आशंका ने दोबारा लॉकडाउन करने पर मजबूर होना पड़ा। इसका असर शेयर बाजारों पर पड़ रहा है। इस उथल-पुथल भरे माहौल में निवेशक इक्विटी के बजाय सोने-चांदी को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका