नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे है तो जल्दी खरीद लीजिए। फिलहाल ईयर एंड में सस्ती भी मिलेगी। लेकिन अगर कुछ दिन रुक कर अगले साल का वेट करेंगे तो महंगा पड़ेगा। कार कंपनियां अपने सभी मॉडल्स के रेट बढ़ा रही हैं। हाल ही में मारुति ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है। जनवरी से मारुति की गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। अब एक और कार कंपनी फोर्ड इंडिया ने भी जनवरी से अपनी सभी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है।
जी हां फोर्ड इंडिया 1 जनवरी से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने वाली है। कंपनी का कहना है कि वह विभिन्न मॉडल्स के दाम में 3 फीसदी तक का इजाफा करेगी। इसकी वजह बढ़ती इनपुट कॉस्ट है। फोर्ड इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मार्केटिंग सेल्स एंड सर्विस विनय रैना ने कहा कि कीमतों में बढ़ोत्तरी 1-3 फीसदी तक होगी। इससे विभिन्न कारों के दाम लगभग 5000 से लेकर 35000 रुपये तक बढ़ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट की वजह से यह कदम उठाना जरूरी हो गया है। हालांकि जो बुकिंग 2020 में हो चुकी होंगी, उन पर कीमतों में बढ़ोत्तरी का असर नहीं होगा। यानी उन्हें फोर्ड कार बुकिंग के वक्त वाली कीमत पर ही मिलेगी। फोर्ड भारत में फिगो, एस्पायर, मस्टांग कारों और फ्रीस्टाइल, इकोस्पोर्ट व एंडेवर एसयूवी की बिक्री करती है।
इकोस्पोर्ट ₹8.19 लाख से शुरू औसत एक्स. शोरूम प्राइस
एंडेवर ₹30 लाख से शुरू औसत एक्स. शोरूम प्राइस
फिगो ₹5.49 लाख से शुरू औसत एक्स. शोरूम प्राइस
फ्रीस्टाइल ₹5.99 लाख से शुरू औसत एक्स. शोरूम प्राइस
एस्पायर ₹6.09 लाख से शुरू औसत एक्स. शोरूम प्राइस
आगामी फोर्ड मस्टैंग फेसलिफ्ट ₹75 लाख अनुमानित प्राइस
मारुति सुजुकी इंडिया भी एलान कर चुकी है कि बढ़ती इनपुट कॉस्ट के कारण वह भी जनवरी से देश में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने वाली है। यह बढ़ोत्तरी मारुति के अलग-अलग मॉडल्स के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से इनपुट कॉस्ट बढ़ी है, जिसके कारण गाड़ियों की कीमत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यही वजह है कि कंपनी ने कीमतें बढ़ाकर कुछ ग्राहकों से वसूलने की तैयारी है। जनवरी 2021 से मारुति की गाड़ियां भी महंगी होंगी।
कार की बुकिंग पर 5 लाख रुपये तक का ईनाम जीतने का मौका मिलेगा। हर साल की तरह इस साल भी फोर्ड ने 4 दिसंबर से 6 दिसंबर, 2020 के बीच भारत के उपभोक्ताओं के लिए अपना मेगा सेल्स कैंपेन, मिडनाइट सरप्राइज शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत, फोर्ड के पूरे पोर्टफोलियो पर, आकर्षक डील्स एवं 5 लाख रुपए तक के निश्चित उपहारों दिए जाएंगे, जिसमें फोर्ड फीगो, फोर्ड एस्पायर, फोर्ड फ्रीस्टाइल, फोर्ड ईको स्पोर्ट एवं फोर्ड एंडेवर शामिल हैं। फोर्ड इंडिया ने फोर्ड मिडनाइट सरप्राइज सेल में धांसू ऑफर्स की घोषणा की है, जिसमें ग्राहक फोर्ड की किसी भी कार की बुकिंग्स पर 5 लाख रुपये तक के ईनाम जीत सकते हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति