नई दिल्ली: एयरटेल डिजिटल टीवी नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए एक नया यूनिक ऑफर लेकर आया है। जी हां टेलिकॉम की तरह डीटीएच इंडस्ट्री में भी कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। डीटीएच ऑपरेटर्स अपने सब्सक्राइबर बेस को बढ़ाने के लिए नए-नए ऑफर और प्लान ला रहे हैं। इसी क्रम में एयरटेल डिजिटल टीवी भी एक नया ऑफर लेकर आया है। जिसके जरिये कंपनी अपने नए सब्सक्राइबर्स को 30 दिन के लिए फ्री सर्विस दे रही है। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि नए वह जल्द ही इंस्टॉलेशन चार्ज को भी खत्म करने वाली है। हालांकि, सब्सक्राइबर्स को नए सेट-टॉप-बॉक्स के इंस्टॉलेशन के लिए घर आए रिप्रेजेंटेटिव को इंजिनियर चार्ज देना होगा।
एयरटेल डिजिटल टीवी के सेट टॉप बॉक्स को अब यूजर्स कम कीमत में खरीद पाएंगे। कंपनी के एसडी बॉक्स को 1,100 रुपये में और एचडी बॉक्स को 1,300 रुपये में खरीद पाएंगे। आपको बता दें कि सिर्फ नए यूजर्स को ही नहीं बल्कि कंपनी के मौजूदा सब्सक्राइबर्स को भी एक महीने की फ्री सर्विस दी जाएगी। इसके लिए मौजूदा यूजर्स को 11 महीने का रिचार्ज कराना होगा। पड़ेगी महंगी कॉल की मार: एयरटेल और वोडा बढ़ाने जा रही हैं रेट ये भी पढ़ें
वहीं एयरटेल डिजिटल टीवी के पास ऑफर करने के लिए कई चैनल पैक ऑफर कर रहा है जिनकी शुरुआत 271 रुपये से होती है। सब्सक्राइबर्स बॉक्स चुनने के बाद अपने चैनल पैक चुन सकते है। बता दें कि एयरटेल सब्सक्राइबर्स को चुनने के लिए SD, HD और Airtel Xstream बॉक्स का ऑप्शन देता है। कंपनी नए यूजर्स को 5 अलग-अलग चैनल पैक ऑफर कर रही है। इसमें 271 रुपये, 281 रुपये, 286 रुपये, 290 रुपये और 329 रुपये के पैक शामिल हैं। बिना केबल टीवी कनेक्शन के 150 चैनल्स देख सकेंगे आप, जानें कैसे?
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि एक महीने की फ्री सर्विस के अलावा कंपनी अब इंस्टॉलेशन चार्ज को खत्म कर रही है। अब यूजर्स को इंस्टॉलेशन चार्ज की बजाए सेट-टॉप-बॉक्स इंस्टॉल करने आए इंजिनियर को 250 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे। इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद सब्सक्राइबर द्वारा एयरेटल डिजिटल टीवी बॉक्स को वेबसाइट पर बुक करते समय चुना गया पैक खुद से ऐक्टिवेट हो जाएगा। शुरुआती 30 दिनों के लिए यह पैक फ्री होगा।
D2h ने भी पेश की थी फ्री सर्विस
हाल ही में इससे पहले डीटीएच ऑपरेटर D2h ने अपने डेएक्टिव सब्सक्राइबर्स के लिए एक नया ऑफर पेश किया था। यह ऑफर Loyalty ki Royalty है। इसके तहत यूजर्स को 6 महीने और 12 महीने के लॉन्ग-टर्म पैक्स के साथ यूजर्स को 30 दिन की अतिरिक्त सर्विस फ्री दी जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान