नई दिल्ली: एयरटेल डिजिटल टीवी ने अपने ग्राहकों के लिए नई सर्विस लाई है। जैसा कि टाई द्वारा लागू किए गए नए टैरिफ नियमों के बाद कई यूजर्स को पसंद का चैनल और पैक चुनने में काफी परेशानी हो रही थी। इन सब को देखते हुए एयरटेल अपने डिजिटल टीवी सबस्क्राइबर्स के लिए एक नई सर्विस लेकर आया है। अच्छी बात को यह हैं कि इसके लिए एयरटेल डिजिटल टीवी के इस नई सर्विस से सबस्क्राइबर केवल एक मिस देकर ही नए चैनल को सबस्क्राइब कर सकेंगे। टाटा स्काई को चुनौती देगी ये नई कंपनी ये भी पढ़ें याद दिला दें कि इससे पहले भी एयरटेल ने अपने सबस्क्राइबर्स की सहूलियत के लिए सेट-टॉप बॉक्स से ही चैनल पैक चुनने का ऑप्शन उपलब्ध कराया था। जिसके बाद और भी दूसरे डीटीएच ऑपरेटर्स ने भी फॉलो किया था। आपको बता दें कि एयरटेल प्रीमियम टीवी का मिस कॉल सबस्क्रिप्शन क्या है। 3 महीने के लिए फ्री मिलेगा नेटफ्लिक्स, जानें कैसे? ये भी पढ़ें
सबसे पहले टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल ने अपने डीटीएच प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध किसी भी चैनल को मिस कॉल से सिलेक्ट करने की सुविधा दे दी है। पहले सबस्क्राइबर्स को चैनल ऐक्टिवेट करने के लिए फोन के डीटीएच प्रोवाइडर को एसएमएस भेजना पड़ता था। सबस्क्राइबर्स को इसके लिए फोन में चैनल के LCN नंबर के साथ 'Add LCN' लिखकर सेंड करना होता था। नई सर्विस के आने के बाद अब सबस्क्राइबर 9154052### (### का मतलब LCN नंबर) पर मिस कॉल देकर अपनी पसंद के चैनल को ऐक्टिवेट कर सकते हैं। बच्चों का खाता खोलने पर ये 4 बैंक देते है विशेष छूट, उठाएं फायदा ये भी पढ़ें
इस बात की भी जानकारी दें कि नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एयरटेल ने सेट-टॉप बॉक्स की कीमत को भी कम कर दिया है। घटी हुई कीमत के साथ ग्राहक एयरटेल सेट-टॉप बॉक्स के दोनों वर्जन यानी HD और SD को खरीद सकते हैं। हाल ही में एयरटेल ने घोषणा की थी कि कंपनी ने इन दोनों सेट-टॉप बॉक्स की कीमत को 200 रुपये तक कम कर दिया है।
वहीं कुछ दिन पहले एयरटेल ने अपने सबस्क्राइबर्स के लिए 6 नए चैनल पैक्स के इंट्रोड्यूस किया है। कंपनी को उम्मीद है कि इसके बाद वह अपने सबस्क्राइबर्स को और मनोरंजन के और बेहतर ऑप्शन उपलब्ध करा पाएगी। लॉन्च किए गए 6 नए चैनल पैक 6 महीने और 12 महीने के सबस्क्रिप्शन ऑप्शन के साथ आते हैं। इन चैनल पैक्स में हिंदी वैल्यू एसडी पैक के साथ गुजरात वैल्यू और मेगा पैक शामिल हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान