आपको जानकर यह खुशी होगी कि एसबीआई आपको सस्ते घर खरीदने का मौका दे रहा है। जी हां बता दें कि अगर आप सस्ते में घर या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। एसबीआई की मेगा ई-ऑक्शन में इन प्रॉपर्टीज को खरीद सकते हैं।
देशभर में 1000 प्रॉपर्टी का मेगा ई-ऑक्शन कर रहा है। इसमें कमर्शियल और रेसीडेंशियल दोनो तरह की प्रॉपर्टी शामिल हैं। सरकारी बैंक एसबीआई इस ई-नीलामी को 10 दिसंबर को शुरू करेगा।
आप एसबीआई की वेबसाइट www.sbi.auctiontiger.net पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर इस ई-ऑक्शन में भाग ले सकते हैं। बैंक डिफॉल्टर से अपनी रकम वसूल करने के लिए इन प्रॉपर्टीज को नीलाम कर रहा है। एसबीआई ने कहा है कि वो इन प्रॉपर्टीज के लिए बहुत ही पारदर्शी प्रक्रिया अपनाएगा।
इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए www.bankeauctions.com/sbi से जानकारी हासिल की जा सकती है। इसमें आपको ये भी पता चलेगा कि ये प्रॉपर्टी फ्री होल्ड है लीज होल्ड है। इसके बाद एसबीआई के मेगा ई-ऑक्शन में हिस्सा ले सकेंगे।
एसबीआई की एक और सर्विस 12 दिसंबर से हो जायेगी बंद ये भी पढ़ें।
आपको ई-ऑक्शन में मौजूद प्रॉपर्टी की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट ईएमडी जमा करवानी होगी। संबंधित बैंक ब्रांच में केवाईसी डॉक्यूमेंट देने होंगे। इसके अलावा आपके वैध डिजिटल हस्ताक्षर भी होने चाहिए। अगर आप बोली लगाना चाहते हैं तो आप ई-ऑक्शनर या मान्य एजेंसी में जाकर अपना डिजिटल सिग्नेचर ले सकते हैं।
इसके अलावा आपको वेबसाइट पर लॉगिन के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड की भी जरूरत होगी। जब आप अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट जमा कर देंगे तो आपकी ईमेल आईडी पर इनको भेज दिया जाएगा। नीलामी के दौरान आप लॉगिन कर उस प्रॉपर्टी के लिए बोली लगाकर उसे खरीद सकते हैं।
SBI: एसबीआई ग्राहक अब कर सकेंगे अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन ये भी पढ़ें।
हांलाकि आपको बता दें कि एसबीआई जिन प्रॉपर्टी की नीलामी कर रहा है, वो बैंक के डिफाल्टर की प्रॉपर्टी है। इन प्रॉपर्टी की बिक्री करके एसबीआई अपना बकाया राशि हासिल करेगी। एसबीआई की ओर से नीलामी में पूरी ट्रांसपेरेंसी की बात कही गई है। बैंक ऑक्शन की बेबसाइट पर क्लिक करेक प्रॉपर्टी की लोकेशन, उसके ओनर समेत अन्य डिटेल हासिल की जा सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान