मंगलवार को गांधी जयंती की वजह से कमोडिटी मार्केट बंद होने के वाबजूद बुधवार को सोने के दाम में भारी तेजी देखी गई। आज जैसे ही मार्केट ओपन हुआ गोल्‍ड में अचानक 500 रुपए की तेजी आ गई। तो वहां चांदी ने भी आज 39 हजार रुपए का स्‍तर तोड़ दिया।

Advertisement

दिल्‍ली में सोने का दाम

तो वहीं दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 555 रुपए चढ़कर 32,030 प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि सोने में तेजी ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे संकेतों के कारण आयी है। इंडस्‍ट्री और सिक्‍का निर्माताओं की मांग के कारण चांदी के भाव में तेजी आई और इसने 39,000 रुपए प्रति किलो का स्‍तर तोड़ दिया।

सोने के भाव में तेजी का कारण

ट्रेडर्स के अनुसार अमेरिका और कनाडा के बीच डील होने से सोने के भाव में तेजी आयी। दूसरी ओर आज डॉलर के मुकाबले रुपए ने भी नया स्‍तर बना लिया। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 73.41 के स्‍तर पर पहुंच गया। इससे सोने का आयात महंगा हो गया और इसमें तेजी आ गई।

ग्‍लोबल स्‍तर पर सोना

सिंगापुर में सोना 0.32 प्रतिशत बढ़कर 1,207.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। स्‍थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 555-555 रुपए की तेजी के साथ 32,030 रुपए और 31,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। बता दें कि सोमवार को सोने के भाव में 150 रुपए की गिरावट आयी थी।

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम