देश के तीन सबसे बड़ें बैंकों के विलय से ग्राहकों को होगा फायदा। जी हां बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय की घोषणा सोमवार को की जा चुकी है। बताया यह जा रहा हैं कि इन तीनों बैंकों के विलय के बाद बनने वाला नया बैंक 1 अप्रैल से काम करना भी शुरु कर देगा। इन बैंकों के विलय से इतना ही नहीं इन बैंकों के लिए बैंकिंग के मायने भी बदल जायेंगे।
हांलाकि बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय से ग्राहकों के लिए सेवाओं का दायरा बढ़ जाएगा। दक्षिण भारत में विजया बैंक की मज़बूत पकड़ है। वहीं उत्तर और पश्चिम भारत में बैंक ऑफ बड़ौदा का काफी अच्छा नेटवर्क है। ऐसे में इन तीनों बैंकों के ग्राहकों को पूरे भारत में आसानी से सेवाएं मिल सकेंगी। वहीं इन तीनों बैंकों के एटीएम भी इस विलय के एक ही बैंक के हो जाएंगे।
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, तीन बैंकों का होगा मर्जर ये भी पढ़ें।
बैंक ऑफ बड़ौदा का कई देशों में नेटवर्क है। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाएं घाना, न्यूजीलैंड, बोत्सवाना, यूके, न्यूयॉर्क, केनिया, सउदी अरब, युगांडा, सिडनी, ब्रुसेल्स सहित कई अन्य देशों में हैं। ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय के बाद विजया बैंक और देना बैंक के ग्राहकों को भी बैंक ऑफ बड़ौदा के इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का लाभ मिल सकेगा। वहीं देश में विजय बैंक और देना बैंक के नेटवर्क का लाभ बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को मिलेगा। विलय के बाद नए बैंक के पास देश-विदेश में कुल 9,485 शाखाएं हो जाएंगी।
इतना ही नहीं तीनों बैंकों के मर्जर के बाद बनने वाला बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। ऐसे में इस बैंक का पास भरपूर पूंजी होगी वहीं पूंजी की लागत में भी कमी आएगी। बैंक ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक योजनाएं भी लाएगा। यह भी संभव है कि इस नए बैंक के ग्राहकों को शाखाओं में जाने पर बेहतरनी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। सरकार का भी मानना है कि इस विलय से बैंक के ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी, बाजार में इस बैंक के लिए ग्राहकों के बीच पहुंच पाना आसान हो जाएगा और संचालन के तरीकों में बेहतरी आएगी। इससे बैंक के कर्मियों को भी लाभ मिलेगा।
BOB, देना बैंक और विजया बैंक के विलय से संचालन में आएगी बेहतरी: मूडीज ये भी पढ़ें।
विलय के बाद बनने वाले बैंक के पास कुल कर्मियों की संख्या 85,000 से ज्यादा होगी। ऐसे में न ग्राहकों को बेहतर सुविधांए उपलब्ध कराने के लिए बैंक के पास पर्याप्त संख्या में कमी होंगे। वहीं तीनों बैंकों के मिल जाने के बाद कर्मियों पर भी काम का दबाव घटेगा। ऐसे में आने वाले समय में देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक निजी बैंकों की तरह अपने खाताधारकों के लिए फाइनेंशियल असिस्टेंस के लिए भी कर्मियों की नियुक्ति कर सकता है।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति