स्‍थानीय आभूषण विक्रेताओं की छिटपुट लिवाली से दिल्‍ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 20 रुपए सुधरकर 31,420 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। फिलहाल, चांदी बिकवाली के दबाव में रही और इसकी कीमत 150 रुपए टूटकर 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी।

Advertisement

स्‍थानीय आभूषण निर्माताओं की लिवाली से सोने में सुधार

रिर्पोट के अनुसार घरेलू हाजिर बाजार में स्‍थानीय आभूषण निर्माताओं की मामूली लिवाली से सोने में सुधार लाने में मदद मिली, लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख से लाभ सीमित रह गया। ग्‍लोबल स्‍तर पर न्‍यूयॉर्क में सोना 0.65 प्रतिशत टूटकर 1,193.10 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी 0.78 प्रतिशत घटकर 14.03 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सर्राफा बाजार में सोने का भाव

सर्राफा बाजार में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 20-20 रुपए सुधरकर क्रमश: 31,420 रुपए और 31,270 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दो दिन के कारोबार में सोना 225 रुपए गिर चुका है।

चांदी का दाम

तो वहीं आठ ग्राम वाली गिन्‍नी 24,500 रुपए प्रति इकाई पर अपरवर्ति‍ि रही। दूसरी ओर चांदी हाजिर 150 रुपए टूटकर 37,500 रुपए प्रति किलो हो गई जबकि चांदी साप्‍ताहिक डिलीवरी की कीमत 215 रुपए घटक 36,995 रुपए पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी सिक्‍का के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्‍का लिवाल 72 हजार रुपए और बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम