बेटियों के लिए केंद्र सरकार की सर्वविधित और लाभकारी योजना सुकन्या समृद्धि योजना में जिन अभिभावकों ने अपनी बच्चियों के लिए खाता खुलवा रखा है या जो खुलवाने वाले हैं उनके लिए बड़ी खबर है। अब इस योजना के तहत सालाना न्यूनतम जमा राशि की सीमा को 1,000 रुपए से घटाकर 250 रुपए कर दिया गया है। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से पॉलिसी लेने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। यह योजना बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देने और उनके भविष्य को संवारने के उद्देश्य से मोदी सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी।
अब सरकार ने सुकन्या समृद्धि खाते के नियम 2016 में संशोधन कर दिया है, इसके अनुसार अब 250 रुपए सालाना जमा करके भी इस योजना को प्राप्त किया जा सकता है। आपको बता दें कि 2018-19 का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि यह स्कीम मोदी सरकार की बड़ी सफलताओं में से एक है। सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी 14 बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए
जेटली ने बजट पेश करते समय बताया था कि नवंबर 2017 तक इस योजना के तहत 1.26 करोड़ खाते खुलवाए गए हैं और इनमें 19,183 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। PPF एवं अन्य छोटी बचत योजनाओं की तरह इस योजना की ब्याज दर भी तिमाही आधार पर तय होती है। इसके चलते जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए इस स्कीम की ब्याज दर 8.1 फीसदी तय की गई है। पोस्ट ऑफिस में कैसे खोलें सुकन्या समृद्धि खाता?
सुकन्या समृद्धि स्कीम के अनुसार गर्ल चाइल्ड की 10 साल तक की आयु तक उसके कानूनी अभिभावक या माता-पिता उसके नाम पर अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रांच और सरकारी बैंक में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। SBI में सुकन्या समृद्धि का खाता कैसे खोलें?
इस स्कीम के तहत खाता खोलने की तारीख से 21 साल तक यह खाता वैद्य रहेगा, उसके बाद यह परिपक्व होगा और उस लड़की को इसका भुगतान किया जाएगा जिसके नाम पर खाता खोला गया है। खाता खोलने की तारीख से 14 साल तक इसमें जमा राशि जमा कराई जा सकती है। इसके बाद खाते पर उस समय से लागू दरों के हिसाब से ब्याज मिलेगा। इन बैंकों में खुलवा सकते हैं सुकन्या समृद्धि खाता
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान