पिछले कई दिनों से सोने के दाम में गिरावट हो रही है लेकिन आज बुधवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की मुख्‍य वजह अंतराष्‍ट्रीय स्‍तर पर गिरी कीमतें और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की ओर से घटी सोने की डिमांड को माना जा रहा है।

Advertisement

राजधानी दिल्‍ली में सोने की कीमतें बुधवार को 250 रुपए प्रति दस ग्राम फिसलकर 5 महीने के निचले स्‍तर पर आ गई है। तो वहीं इस दौरान चांदी के भाव 620 रुपए प्रति किलोग्राम गिर गए हैं।

Advertisement

दिल्‍ली में आज सोने का दाम

दिल्‍ली में आज सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता 250- 250 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 30,800 और 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम आ गए है। तो वहीं आठ ग्राम गिन्‍नी के भाव 24,700 रुपए पर कायम हैं। 8 फरवरी 2018 के बाद इस स्‍तर पर सोने के दाम आए हैं।

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम