आज शुक्रवार को विदेशो में मजबूत रुख और स्‍थानीय ज्‍वेलर्स की जोरदार खरीदारी की वजह से सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए महंगा हो गया है। इसका भाव बढ़कर 31,750 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं का उठान बढ़ने से चांदी भी 50 रुपए की तेजी के साथ 39,550 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Advertisement

क्‍या कहना है व्‍यापारियों का

सोने के दाम को लेकर सराफा व्‍यापारियों का कहना है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा चीन पर आयात शुल्‍क लगाने की घोषणा से अब पूरी दुनिया में व्‍यापार युद्ध छिड़ने की आशंका प्रबल हो गई है जिसकी वजह से निवेशक भयग्रस्‍त हैं और वे अपने पैसे को सुरक्षित बनाने के लिए शेयरों के बजाए कीमती धातुओं में निवेश कर रहे हैं।

दिल्‍ली में सोने का दाम

दिल्‍ली में सोने का दाम 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपए बढ़कर क्रमश: 31,750 रुपए और 31,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। आपको बता दें कि गुरुवार को भी सोने के दाम बढ़े थे। फिलहाल, गिन्‍नी का भाव बिना किसी परिवर्तन के 24,800 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिर बना रहा।

देखें अपने शहर में सोने का दाम