एक बार भी भारतीय स्टेट बैंक ने अपने कस्टमर को चेकबुक को लेकर याद दिलाया है कि 31 मार्च 2018 के बाद सभी सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक के पुराने चेक मान्य नहीं होंगे। आपको बता दें कि इससे पहले चेक बुक को जमा करने को लेकर आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2017 थी। एसबीआई ने कहा है कि 31 मार्च तक सभी सहायक बैंकों की नई चेकबुक हासिल कर लें। आपको बता दें कि इस काम के लिए बैंक तीन बार तारीक बढ़ा चुका है।
आपको बता दें कि पिछले साल स्टेट बैंक के 5 एसोसिएट बैंकों का एसबीआई में ही विलय कर दिया गया था। 1 अप्रैल 2017 से एसबीआई में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक का विलय हो चुका है।
इस मान्यता को बढ़ाने के बाद भी बैंक ने सभी ग्राहकों से अनुरोध किया है कि 31 मार्च से पहले नई चेकबुक के लिए आवेदन करना जरुरी है। 31 मार्च के बाद किसी भी सहायक बैंक या भारतीय महिला बैंक का पुराना चेक मान्य नहीं होगा। नई चेकबुक के लिए आप इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या एटीएम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रांच में जाकर भी नई चेकबुक के लिए आवेदन किया जा सकता है।
2017 में बैंक ने दो बार चेकबुक को जमा करने की तारीख बदली थी। सबसे पहले बैंक की तरफ से यह आदेश आया था कि सभी 5 बैंकों के चेक 30 सितम्बर 2017 के बाद जमा करने पर अवैद्य माने जाएंगे। उसके बाद 31 दिसंबर 2017 का समय दिया गया था, और अब 31 मार्च 2018 तक का समय दिया गया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर, एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रणवकोर और भारतीय महिला बैंक सभी बैंकों के चेकों को अमान्य करने की हुई थी बात।
भारतीय स्टेट बैंक में सहायक बैंकों जैसे स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में एसबीआई का 90 फीसदी हिस्सा थी, जबकि बीकानेर एंड जयपुर में 75.07 फीसदी हिस्सेदारी थी। त्रवणकोर में एसबीआई की हिस्सेदारी 79.09 फीसदी है। तो अगर आप किसी तरह की वित्तीय लेन-देन में मुश्किल नहीं चाहते हैं तो 31 मार्च के पहले चेकबुक को बदल लें। SBI में बंपर जॉब ऑफर, जल्दी करें आवेदन
आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें जरूर बताएं साथ ही व्यापार-वित्त से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और, ट्विटर पर हमें फॉलो करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान