कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ₹60 टूटकर ₹21350 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। सोने की कीमतों में यह गिरावट कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय ज्वेलर्स की ओर से सुस्त मांग के कारण देखने को मिली है। यहां पर आपको सोने और चांदी के दाम के बारे में बताएंगे।
सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को कारोबार में चांदी ₹115 टूटकर 39385 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। चांदी की कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह है औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान।
व्यापारियों का मानना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते मंदी का रुख बना हुआ है, क्योंकि अमेरिकी डॉलर यूरो के मुकाबले बीते 3 हफ्तों में निचले स्तर पर है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1318 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.21 फ़ीसदी की गिरावट के साथ 16.43 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है।
वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपए गिरकर 31,350 रुपए और 31,200 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है, बीते दिन इसमें 220 रुपए की गिरावट देखने को मिली थी। हालांकि, गिन्नी के भाव 24,800 रुपए आठ प्रति पीस पर बरकरार रहे हैं।
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोने की शुद्धता और 22,24, और 18 कैरेट सोने के बीच का फर्क।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका