स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने एवं कमजोर वैश्विक संकेतों में सोना आज 70 रुपए टूटकर 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। फिलहाल, औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 370 रुपए चढ़कर 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
सराफा कारोबारियों के अनुसार स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं एवं खुदरा व्याापारियों की मांग घटने एवं वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोने में गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर कल न्यूयार्क मे सोना 0.50 प्रतिशत टूटकर 1,346.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
राजधानी दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 70-70 रुपए टूटकर क्रमश: 31,750 रुपए और 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले दो दिन में सोना 520 रुपए चढ़ा था। गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे।
वहीं दूसरी तरफ चांदी 370 रुपए के लाभ से 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी चांदी का भाव 25 रुपए के लाभ से 38,665 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपए चढ़कर 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया। बिकवाल भी 1,000 रुपए के लाभ से 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोने की शुद्धता और 22,24, और 18 कैरेट सोने के बीच का फर्क।
More Articles
- Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट
- Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?