सोने की कीमत बुधवार को चार महीने के सबसे निचले स्‍तर के करीब आ गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्‍याज दरें फिर बढ़ाने की आशंका में सोना सस्‍ता हो गया। फेडरल बैंक 2017 में दो बार ब्‍याज दरें बढ़ा चुका है और अगले साल तीन बार ऐसा ही करने का अनुमान जताया जा रहा है।

Advertisement

मार्केट में ऐसी रही स्थिति

भारतीय समय के अनुसार दिन के 1 बजकर 25 मिनट पर स्‍पॉट गोल्‍ड 0.1 प्रतिशत टूटकर 1,242.18 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह मंगलवार के 1,235.92 डॉलर प्रति औंस की दर के करीब ही था। जो कि 20 जुलाई के बाद गोल्‍ड का सबसे निचला स्‍तर था। यूएस गोल्‍ड फ्यूचर 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1,243.90 डॉलर प्रति औंस रहा। इसके अलावा बुधवार को यूएस स्‍टॉक फ्यूचर्स, ट्रेजरी यील्‍ड्स और डॉलर में भी गिरावट आई।

इस वजह से आयी कमी

एक्‍सपर्ट के अनुसार सोने के भाव में कमी का कारण भारत सहित दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी है जिसकी वजह से सोने पर निगेटिव असर हुआ है। इसके अलावा यूएस फेड द्वारा ब्‍याज दरें बढ़ाने की संभावना के चलते सोने को लेकर सेंटीमेंट निगेटिव बना है।

और भी सस्‍ता हो सकता है सोना

रिर्पोट्स के अनुसार सरकार सोने पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी कम करने का विचार कर रही है। इम्‍पोर्ट ड्यूटी कम होने का असर सोने के दाम पर पड़ेगा और कीमत नीचे आएगी। फेड द्वारा ब्‍याज दरें बढ़ाने और यूएस में नए टैक्‍स रिफॉर्म को मंजूरी मिलने से भी सोना और सस्‍ता हो सकता है। आगे की स्‍लाइड में देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम।

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम

यहां पर आपको दिल्‍ली, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद और चंडीगढ़ सहित अन्‍य 10 बड़े शहरों में सोने और चांदी के दाम बताए जाएंगे।

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें। सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोने की शुद्धता और 22,24, और 18 कैरेट सोने के बीच का फर्क।