यह न्यूज पढ़ना आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है। एलआईसी ऑफ इंडिया ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। फायनेंशियल एक्सप्रेस के वेब पोर्टल में प्रकाशित इस खबर के अनुसार एलआईसी द्वारा यह नोटिस इसलिए जारी किया गया है ताकि अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों से बचाया जा सके।
जिन लोगों के पास एलआईसी पॉलिसी है, उनके लिए यह खबर बहुत ही जरुरी है। यह पढ़ना आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है। भारत के एलआईसी ने एसएमएस के माध्यम से अपनी एलआईसी पॉलिसी के साथ आधार संख्या को जोड़ने के बारे में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
एलआईसी द्वारा यह नोटिस जारी किया गया है ताकि अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी गतिविधियों से बचाया जा सके ताकि लोग अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बचा सकें, जिसे उन्होंने भविष्य के महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए बचाया हो। तो, एलआईसी द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश क्या हैं? एलआईसी ऑफ इंडिया के द्वारा शेयर किए गए नोटिस का पूरा विवरण यहां पर आपको बताया जा रहा है-
फायनेंशियल एक्सप्रेस ने अपने पोर्टल में आगे जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया में इस समय एलआईसी के लोगो और प्रतीक का इस्तेमाल करते हुए एक एसएमएस भेजा जा रहा है जिसमें पॉलिसी होल्डर को अपनी पॉलिसी को आधार से लिंक करने के लिए एक विशेष नंबर पर भेजने को कहा जा रहा है।
एलआईसी ऑफ इंडिया सार्वजनिक रुप से और अपनी पॉलिसी होल्डर को यह सूचित करता है कि एलआईसी ने ऐसा कोई एमएमएस नहीं भेजा है। साथ ही ऐसी कोई पॉलिसी भी नहीं है जिसे आधार से एसएमएस के माध्यम से लिंक किया जाए।
अगर ऐसा कोई नियम आता है तो LIC ऑफ इंडिया के द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन दिया जाएगा। एलआईसी पॉलिसी होल्डर को यह अगाह किया जा रहा है कि अपनी किसी भी पर्सनल जानकारी को शेयर करने से पहले एलआईसी ऑफिस में आकर कंफर्म कर लें। आधार को इंश्योरेंस पॉलिसी (बीमा योजना) से कैसे लिंक करें?
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित