यह खबर जितनी जरुरी सोना बेचने वालों के लिए है उतनी ही जरुरी सोना खरीदने वालों के लिए। जो लोग सोना खरीदते और बेचते हैं उन्हें हॉलमार्क के बारे में अच्छे से पता होगा। हॉलमार्क को सरकार अगले साल से सोने के आभूषणों की बिक्री के लिए अनिवार्य करने वाली है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने यह जानकारी शुक्रवार को दी है।
पासवान से इस बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया है कि सभी सोने के उत्पादों पर जनवरी से हॉलमार्क प्रमाणन होना चाहिए। ज्यादातर भारतीय लोग सोने की शुद्धता को कैरट के हिसाब से समझते हैं, इसलिए सोने के आभूषण पर 916 मार्क के साथ कैरेट वैल्यू भी दर्ज होगी।
यह जानकारी ब्यूरों ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस ऑन वर्ल्ड स्टैंडर्ड्स डे के मौके पर पासवान ने दी। उन्होंने कहा कि देश में बिकने वाला सोना 14, 18 और 22 कैरेट का होगा। अभी तक लोग जो सोने के आभूषण खरीदते हैं उनकी गुणवत्ता नहीं जान पाते हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ ज्वेलरी में हॉलर्माक का प्रयोग किया जाता है, लेकिन इससे उपभोक्ताओं को साफतौर पर ज्वेलरी की गुणवत्ता का पता नहीं चलता है। इस माके पर उन्होंने यह भी कहा कि नियमों के तहत हॉलमार्क में ज्वेलरी में प्रयोग हुए सोने का कैरेट भी दर्ज करें।
यहां पर आपको भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) बताए जा रहे हैं।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका