पिछले कुछ दिनों से सोने (GOLD) के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब सोने के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। अगर आप आज सोना खरीदना चाह रहे हैं तो रुक जाएं, ऐसा अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में सोने के दाम में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपका जरा सा धैर्य आपके पैसे बचा सकता है। दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत देश के तमाम बड़े सर्राफा मार्केट में सोने के दाम में तेजी देखी गई है। हालांकि ये तेजी मामूली है, दिल्ली में 45-50 रुपए के बीच दाम में तेजी देखी गई है जबकि मुंबई में 7-10 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पटना और लखनऊ में 20 रुपए से लेकर 100 रुपए के बीच तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 28,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 28,190 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे देखिए देश बड़े शहरों में सोने की कीमत।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम