नई दिल्ली: आधार कार्ड एक बेहद अहम प्रूफ डॉक्यूमेंट के तौर पर इस्तेमाल होता है। किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आधार की जरूरत होती है। इसलिए आधार में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। मोबाइल कनेक्शन से लेकर सरकारी सब्सिडी या पेंशन तक और वित्तीय लेन-देन से लेकर निवेश तक तक़रीबन हर जगह आपको आधार का जिक्र करना ही होगा। फिलहाल देखे तो ऐसी बहुत सी सेवाएं हैं जिनके लिए आधार जरूरी तो नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि आने वाले कुछ दिनों में वह जरूरी हो ही जायेगा। सरकार को उम्मीद है कि आधार को जरूरी बना दिए जाने से बाकी दस्तावेजों की जरूरत ख़त्म हो जाएगी।
PVC Aadhaar Card : ऐसे बनवाएं एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार का आधार
सरकार ने बैंकों के लिए जरूरी कर दिया है कि वे ग्राहकों का आधार नंबर लें और उसे वेरीफाय करें। ऐसे में बैंक खाते को आधार से जोड़ना जरूरी है। आप समय रहते ऑनलाइन पता करें अकाउंट लिंक है या नहीं। अगर इस समय तक बैंक एकाउंट से आधार लिंक नहीं हुआ तो आपका बैंक खाता बंद हो सकता है।
सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले लोगों के लिए पैन और आधार को लिंक करना जरूरी कर दिया है। अगर यह लिंक नहीं हुआ तो आपका रिटर्न स्वीकार नहीं किया जायेगा। बहुत से लोग इसे लिंक करने में दिक्कत महसूस कर रहे थे इसलिए बाद में इसकी डेडलाइन बढ़ाकर दी गयी थी। अगर आप आय कर कानून के हिसाब से रिटर्न फाइल करने लायक नहीं हैं तो आपके लिए पैन और आधार लिंक करने की समय सीमा के बारे में अभी सरकार द्वारा तारीख निर्धारित किया जाना अभी बाकी है।
ईपीएफओ ने पेंशन पाने वाले लोगों के लिए आधार जरूरी कर दिया है। ईपीएफओ के दिशा निर्देशों के मुताबिक पेंशन के योग्य सभी लोगों को आधार नंबर देने पर ही पेंशन मिल सकेगा। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने एनपीएस धारको को अपने एनपीएस अकाउंट से आधार को लिंक करने की सलाह दी है।
मोबाइल सिम से आधार को वेरीफाय करना जरूरी होगा। टेलिकॉम विभाग ने सभी मोबाइल कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि मोबाइल फोन ग्राहक का आधार वेरिफिकेशन पूरा करें। इसमें प्रीपेड और पोस्ट पेड सभी ग्राहक शामिल हैं। मोबाइल कंपनियां हालांकि अपनी वेबसाइट पर ग्राहकों को यह चेतावनी जरूर दे रही हैं कि अगर आधार वेरिफिकेशन नहीं हुआ तो उनका नंबर बंद किया जा सकता है।
सरकार ड्राइविंग लाइसेंस और नए वाहन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आधार से जोड़ने पर विचार कर रही है। इसमें नकली लाइसेंस को रोकना और चोरी किये वाहन का रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाने जैसे उद्देश्य शामिल हैं। आधार के बायोमीट्रिक आंकड़ों से इस तरह की धोखाधड़ी पर रोक लग सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान