नई दिल्ली: सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने प्लान्स में लगातार बदलाव कर रही है। बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान उतारा है। इसी क्रम में कंपनी ने अपना एक और नया प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 551 रुपये है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 90 दिन तक 5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह केवल एक डाटा प्लान है। इसमें यूजर्स को कॉलिंग और डाटा बेनिफिट्स नहीं दिए जा रहे हैं। BSNL ने पछाड़ा Reliance Jio को, जोड़े सबसे ज्यादा नए ग्राहक ये भी पढ़ें
जानकारी दें कि बीएसएनएल के 551 रु वाले प्लान की वैधता 90 दिन की है। इस तरह पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को 450 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लान को कई सर्कल्स में उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में आपको अपने सर्कल के हिसाब से यह चेक करना होगा कि क्या यह प्लान उपलब्ध है या नहीं। बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा ग्राहक इस प्लान को थर्ड पार्टी एप पेटीएम और फोन पे से भी रिचार्ज करा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान सिर्फ यूजर्स को 3जी नेटवर्क के तहत ही मिलेगा। बीएसएनएल के अन्य प्लान्स की बात करें तो कंपनी 97 रुपये, 198 रुपये, 318 रुपये का भी उपलब्ध करा रही हैं।
याद दिला दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 318 रुपये वाला नए प्रीपेड को लॉन्च किया था। 318 रुपये वाले प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह भी डेटा प्लान है, इसका मतलब यह प्लान वॉयस कॉलिंग या फिर एसएमएस बेनिफिट्स के साथ नहीं आता है। 318 रुपये वाले नए बीएसएनएल प्लान के साथ हर दिन 2जीबी डेटा मुहैया कराया जाता है, इसका मतलब यह प्लान कुल 168जीबी डेटा के साथ आता है। डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 40kbps कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
बीएसएनएल का 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में 5 जीबी डाटा दिया गया है। यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, उन्हें इस प्लान कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।
बीएसएनएल का 1,699 रुपये वाला प्लान
वहीं उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। यूजर्स को इस पैक के जरिए किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की है।
बीएसएनएल का 1,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 80 केबीपीएस की स्पीड से 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल टीवी और ट्यून्स की सर्विस मुफ्त में दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की है।
टेलिकॉम कंपनियां एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए कई तरह के प्लान्स पेश कर रही है। लेकिन सभी कंपनियों की एक मुख्य प्रतिद्वंदी रिलायंस जियो है। ऐसे में अगर जियो के 4जी डाटा वाउचर्स की बात करें तो कंपनी 5 प्लान्स ऑफर कर रही है।
मालूम हो कि 11 रुपये के प्लान में यूजर्स को मौजूदा प्लान की वैधता पर ही 400 एमबी डाटा दिया जाएगा। वहीं, 21 रुपये के प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता मौजूदा प्लान जितनी होगी। 51 रुपये के प्लान में यूजर्स को 3 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता भी मौजूदा प्लान जितनी होगी। 101 रुपये के प्लान में यूजर्स को 6 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसकी वैधता मौजूदा प्लान जितनी होगी। 251 रुपये के प्लान में यूजर्स को 102 जीबी डाटा दिया जाएगा। यह 2 जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा। इसकी वैधता 51 दिन की होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान