भारतीय रेलवे की शाखा आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए कुछ समय पहले प्रीमियम स्‍पेशल ट्रेनों के लिए डायनैमिक फेयर प्राइस की शरुआत की थी। आपको बता दें कि ट्रेन के इन टिकटों के लिए कीमत अन्‍य ट्रेनों की टिकटों से काफी अलग होती है। IRCTC की ऑफिसियल वेबसाइट irctc.co.in के अनुसार सीटों के बढ़ते रिजर्वेशन की संख्‍या के अनुसार, उन ट्रेनों के टिकटों की कीमत को बढ़ाया जाता है। जिन यात्रियों को प्रीमियम टिकट बुक कराने हैं वो इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्‍म कॉरर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट या एप से बुक करा सकते हैं।

Advertisement

प्रीमियम स्‍पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन

बता दें के प्रीमियम स्‍पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन, यात्रा के 15 दिनों पहले शुरु होता है। इसका मतलब है कि यात्री 15 दिन पहले इन ट्रेनों में टिकट बुक करा सकते हैं। जैसे-जैसे इन सीटों की बुकिंग होती जाती है, टिकटों की कीमत भी पहले के मुकाबले ज्‍यादा होती जाती है। जब इन सीटों के लिए रिजर्वेशन शुरु होता है, तब इनके टिकटों की कीमत सबसे कम होती है जो कि समय के साथ-साथ बढ़ती जाती है। आरक्षित की गई IRCTC की ई-टिकट में यात्री का नाम कैसे बदलें?

एजेंट के द्वारा नहीं बुक करा सकते टिकट

ये टिकट RAC के साथ-साथ कंफर्म पर भी लागू होता है। तो वहीं इन टिकटों को एजेंट के द्वारा बुक नहीं करा सकते हैं। तो वहीं वेटिंग लिस्‍ट भी नहीं दी जाती है। अगर प्रीमियम ट्रेनों के कैंसिलेशन की बात करें तो यह यात्रियों को इसकी अनुमति नहीं होती है। IRCTC के अनुसार इन ट्रेनों के टिकट केवल एक ही स्थिति में कैंसिल होते हैं, वो तब होते हैं, जब ट्रेन ही रद्द कर दी जाए। IRCTC का i-टिकट कैसे कैंसिल करें, नियम और फीस

नहीं दी जाती कोई छूट

जैसे अन्‍य ट्रेनों में वरिष्‍ठ नागरिकों और अन्‍य को छूट दी जाती है, वैसे प्रीमियम स्‍पेशल ट्रेनों में छूट नहीं दी जाती है। इसके अलावा अगर ट्रेन में सीट बाकी रह जाती है तो फिर यात्री बुकिंग काउंटर से ऐसी सीटों की बुकिंग करा कर यात्रा का लाभ ले सकता है। प्रीमियम स्‍पेशल ट्रेनों में सीटों के मामले में किसी भी तरह के संशोधन की अनुमति नहीं है। IRCTC की नई वेबसाइट, ट्रेन टिकट रिजर्वेशन को लेकर नए नियम

हमसे जुड़ें

बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्‍य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।