क्रेडिट-कार्ड का भारी-भरकम बिल, आप के लिए एक बड़ी आर्थिक चुनौती हो सकता है क्योंकि यह 36 से 40 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर के साथ आता है। आपको अचानक यह एहसास होता है कि इतनी ज्यादा ब्याज दर पर आप शायद आप कभी भी बकाया क़र्ज़ का भुगतान नहीं कर पायेंगे। आप सिर्फ ब्याज के भुगतान पर ध्यान केन्द्रित करते हैं परन्तु इतनी ज़्यादा ब्याज दर पर, इस प्रकार की रणनीति अपनाना समझदारी नहीं है।
पढ़ें- शॉपिंग और कैशबैक के लिये बेस्ट क्रेडिट कार्ड?
एक और रास्ता है जो आप अपना सकते हैं। अपने बचे हुए क्रेडिट कार्ड के क़र्ज़ को निजी-ऋण यानि पर्सनल लोन में परिवर्तित करा लें। बहुत सारे बैंक आपको यह विकल्प उपलब्ध करवाते हैं। और वास्तव में, अगर आप क्रेडिट कार्ड के ऋण का भुगतान समय पर कर रहे हैं तो आपको किसी बैंक अधिकारी का फोन भी आ सकता है, जो आपको अपने बचे हुए क्रेडिट- कार्ड ऋण को निजी ऋण में बदलने का विकल्प दे सकता है।
निजी ऋण पर अलग-अलग बैंक 14 से 18 प्रतिशत तक की वार्षिक ब्याज-दर वसूलते हैं।
अगर आप इस विकल्प का चुनाव करते हैं तो इस पर कुछ सेवा-शुल्क अदा करना पड़ सकता है जोकि 36 से 40 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर से कहीं ज़्यादा बेहतर है। इस विषय में आपको सिर्फ़ अपने बैंक से बातचीत करने की जरूरत है । आवश्यक नहीं है कि, सभी बैंक इस के लिए सहमत हों । आखिरकर वो आपको 14 प्रतिशत पर क्यों उधार देंगे जबकि वो 36 प्रतिशत कमा सकते हैं। जब भी बैंक अधिकारी की कॉल आये उसकी हर बात पर गौर करें।
लगभग हर सप्ताह आपको ऐसी कॉल आ सकती हैं जो आपको निजी-ऋण को टॉप-अप करने या फिर क्रेडिट कार्ड ऋण को आसान किस्तों में भुगतान करने का विकल्प देती हैं। ऐसा तभी संभव है जब आप ऋण लेने के सही पात्र हों और आपने कभी भी ऋण भुगतान में कोई चूक ना की हो। आइये एक उदहारण से जानते हैं।
हाल ही में, एक निजी बैंक अधिकारी ने कॉल करके मुझे मेरे क्रेडिट-कार्ड के ऋण को आसान किश्तों में बदलने की पेशकश की। बड़ी साफ़ सी बात है; मैं हर माह तय 45 दिन के भीतर, समय से पहले, अपना पूरा क्रेडिट-कार्ड बिल का भुगतान कर रहा था।
इस का अर्थ यह हुआ कि मैं 45 दिनों की नियत अवधि का भरपूर इस्तेमाल कर रहा था और बैंक को मुझसे कोई भी लाभ नहीं हो रहा था। यह बैंक के लिए 45 दिनों का ब्याज खोने जैसा था।
इसलिए बैंक के लिए यह एक बेहतर विकल्प था कि वो मुझे आसान किश्तों में भुगतान (ई ऍम आई) के लिए राज़ी कर ले जिस से उसे कम से कम कुछ तो लाभ मिले। अगर आपका भी कोई निजी-ऋण चल रहा है और आप समय से अदायगी कर रहे हैं तो बैंक का भरपूर प्रयास रहता है कि आप उस ऋण को आगे भी जारी (टॉप-अप) रखें। तो, सचेत रहे, आप उसी परिस्तिथि में अपना क्रडिट कार्ड ऋण को निजी-ऋण में परिवर्तित करें जब आपको उसे अदा करने में अड़चने आ रही हों।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications
