[Money Classroom] लोग अक्सर चक्कर में पड़ जाते हैं कि उन्हे एलआईसी की किस पॉलिसी में निवेश करना चाहिए, ताकि उन्हे समय पर अच्छे से अच्छा लाभ मिल पाएं। ऐसे में समझ नहीं आता है कि एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी ज्यादा बेहतर या पीपीएफ खाता खुलवाना।
पढ़ें- TIPS- क्या करें अगर बीच में तोड़नी हो एफडी

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आपके लिए निवेश करने हेतू क्या बेहतर विकल्प हैं।
एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी और पीपीएफ खाता, दो अलग चीजें हैं और इनसे मिलने वाला लाभ भी अलग-अलग होता है। जीवन आनंद और पीपीएफ के बीच के अंतर को आप इस प्रकार समझ सकते हैं:
1) एलआईसी की यह पॉलिसी एक प्रकार की जीवन सुरक्षा पॉलिसी है जो कि लाइफ कवर देती है लेकिन इससे निवेश में बहुत अधिक वित्तीय लाभ, साधारण परिस्थितियों में नहीं मिलता है। जबकि पीपीएफ खाता, लम्बे समय तक धन का निवेश करने के लिए होता है जिससे एक निश्चित समय के बाद आपको सुनिश्चित रूप से उतना लाभ मिलता है। अगर आप किसी प्रकार के रिटायरमेंट प्लान के बारे में सोच रहे हैं तो पीपीएफ खाता अच्छा ऑप्शन है।
2) रिर्टन के मामले में पीपीएफ कहीं ज्यादा बढि़या है। पीपीएफ पर 8.70 प्रतिशत की ब्याज दर से ब्याज मिलता है; जो कि प्रतिवर्ष थोड़ा बहुत कम ज्यादा हो सकता है। लेकिन जीवन आनंद पॉलिसी में आपको इतना अच्छा रिर्टन नहीं मिलेगा। इसमें सिर्फ 4 या 5 प्रतिशत की ब्याज दर से ही भुगतान होता है।
3) एलआईसी की जीवन आनंद और पीपीएफ, दोनों ही आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत लाभ देती हैं, दोनों में से किसी को भी लेने से कर में छूट मिलेगी, अगर आप प्रतिवर्ष 1.5 लाख की करंट लिमिट तक निवेश करते हैं।
निष्कर्ष: पीपीएफ खाता, एलआईसी जीवन आनंद की तरह रिस्क कवर नहीं देता है लेकिन लम्बे समय के निवेश के लिए बहुत सही है। परन्तु जो लोग रिस्क कवरेज लेने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए एलआईसी जीवन आनंद बहुत सही प्लान है, जो कि सस्ता भी है और अच्छा भी। इस पॉलिसी के निर्देश के अनुसार, आपको पैसा बहुत ज्यादा न मिलें, लेकिन अच्छा खासा बीमा प्रदान किया जाता है जो कि बुरे वक्त में काफी सहायक साबित होता है।
उदाहरण के लिए: अगर आप 30 साल के हैं और जीवन आनंद पॉलिसी लेते हैं तो हर साल 9000 रूपए की किस्त भरते हैं। ऐसे में अगर दुर्भाग्यवश आपको कुछ हो जाता है तो पॉलिसी के तहत आपके परिवार को 1 करोड़ रूपए का रिस्क कवरेज मिलता है जबकि कोई और पॉलिसी लेने पर 1.5 लाख का कवरेज ही मिलता है। ऐसे में आपके परिवार को संकटग्रस्त नहीं होना पड़ता है।
वहीं अगर आप पीपीएफ खाता खुलवाएं तो आपको समय से पहले उससे राशि निकालने पर कम ब्याज दर पर पैसे मिलेंगे और किसी प्रकार का रिस्क कवरेज नहीं मिलेगा। अब आप ही समझ लीजिए कि आपको किस हिसाब से अपनी धनराशि को निवेश करना है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications