पोस्ट ऑफिस स्कीम में बहुत ही ज्यादा ब्याज मिलता है। वहीं केवीपी स्कीम में पैसा सीधे डबल हो जाता है। जानिए सभी स्कीमों की लेटेस्ट ब्याज दरें।
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में इस वक्त 4 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस आरडी में इस वक्त 6.7 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस में 1 साल की एफडी पर 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं 2 और 3 साल की एफडी पर 7 फीसदी और 5 साल की एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना (एमआईएस) में इस वक्त 7.4 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) में इस वक्त 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस पीपीएफ में इस वक्त 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि खाता (एसएसवाई) में इस वक्त 8.0 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट (एनएससी) में इस वक्त 7.7 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र (केवाईसी) में इस वक्त 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में जमा पैसा 115 महीने में दोगुना होकर वापस मिल जाता है।
पोस्ट ऑफिस महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट में इस वक्त 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है।