सऊदी अरामको बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी
दुनिया की सबसे अधिक मूल्यवान लिस्टेड कंपनी अब सऊदी अरैमको बनने जा रही है। कंपनी ने आईपी से 25.6 अरब डॉलर जुटाया है।
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे अधिक मूल्यवान लिस्टेड कंपनी अब सऊदी अरैमको बनने जा रही है। कंपनी ने आईपी से 25.6 अरब डॉलर जुटाया है। इस आईपीओ के बाद कंपनी का बाजार मूल्यांकन (एमकैप) 1.7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गया। इस विशालकाय एमकैप की बदौलत सऊदी अरैमको ने अब तक दुनिया की सर्वाधिक मूल्यवान कंपनी रही एपल को भी पीछे छोड़ दिया। जानकारी दें कि कंपनी इसी महीने के आखिर में रियाध स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हो सकती है।
अलीबाबा को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बना
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एपल का एमकैप करीब 1.2 लाख करोड़ डॉलर है। मिली जानकारी के मुताबिक अरैमको ने आईपीओ का इश्यू प्राइस 32 रियाल (8.53 डॉलर) प्रति शेयर तय किया। इस प्राइस के आधार पर कंपनी ने इस आईपीओ से 25.6 अरब डॉलर जुटाए। इस तरह से अरैमको को आईपीओ अलीबाबा के आईपीओ को भी पीछे छोड़कर अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है। चीन की कंपनी अलीबाबा ने 2014 में आईपीओ से 25 अरब डॉलर जुटाए थे। सूत्रों के मुताबिक अरैमको 15 फीसदी 15 फीसदी के ग्रीन शू ऑप्शन का भी इस्तेमाल कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो अरैमको का यह आईपीओ 29.4 अरब डॉलर का हो जाएगा।
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी
अरैमको का आईपीओ दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बन चुका है और एमकैप के लिहाज से यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है, लेकिन यह 2 लाख करोड़ डॉलर के एमकैप से अब भी नीचे है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान को लंबे समय से यह उम्मीद थी कि कंपनी का एमकैप 2 लाख करोड़ डॉलर होगा। कंपनी इस महीने के आखिर में रियाध स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होगी। कंपनी के मूल्य को कम कर 1.7 लाख करोड़ डॉलर किए जाने के बाद भी इसमें विदेशी निवेशकों की रुचि नहीं दिखने के बाद सऊदी अरब ने आईपीओ के जरिये कंपनी की 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए घरेलू निवेशकों पर भरोसा किया।