EPFO : बंद पीएफ खाते पर ब्याज मिलता है या नहीं, जरूर जानिए नियम
EPFO : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत भारत में करोड़ों अकाउंट होल्डर जुड़े हुए है। जो पीएफ खाता होता हैं। इसके तहत हर वर्ष कर्मचारियों को ब्याज दिया जाता हैं। इस समय जो केंद्र सरकार हैं उनकी तरफ से 8.1 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है। जो ब्याज की राशि है केवल उन्हीं खातों में दी जाती है, जो खाता अभी चालू है, मगर क्या आपको पता है। कि यदि आपका ईपीएफ खाता डिएक्टिवेट हो चुका है, तो भी उस पर ब्याज मिलेगा। चलिए जानते है इसके बारे में।
Loan : घर-सोने की तरह कार पर भी मिलेगा पैसा, साथ ही पाएं टैक्स छूट

जरूरत पड़ने पर इस राशि को निकाल भी सकते है
इसके बारे में अगर आपको जानना हैं, तो फिर इससे पहले आपको सबसे पहले ईपीएफ के बारे में जानना बेहद जरूरी है। ईपीएफ यानी पीएफ जो खाता है उसको नौकरीपेशा लोगों के लिए खोला जाता है। यह जो पीएफ खाता होता हैं। उस पर कर्मचारी के तरफ से तो योगदान दिया ही जाता है। इसके साथ ही इसमें कंपनी के तरफ से भी योगदान दिया जाता है। इस खाते में जो राशि जमा होती है। उस राशि पर सरकार की तरफ से ब्याज दिया जाता है। जब हमे पैसे की बेहद ही जरूरत होती है। तब आप इस खाते से पैसे निकाल भी सकते है। हालांकि इस खाते में जो राशि होती है उसको अगर हम बीच में नही निकालते है, तो फिर जब हम रिटायर होते है। तब तक एक अच्छी राशि जमा कर सकते हैं।

जो पीएफ खाता बंद हो गया है क्या उस पर भी मिलेगा ब्याज
अगर कोई व्यक्ति है। जिनका ईपीएफ खाता है, तो फिर उनको हर वर्ष ब्याज दिया जाता है। हालांकि जो वित्तीय वर्ष 2013 था। उसमें इस बात का फैसला लिया गया था। कि अगर कोई सदस्य है। जिसने 3 वर्ष के लिए ईपीएफ खाते में योगदान नहीं दिया है, तो फिर उसकी जो ब्याज की राशि है उसको रोक लिया जाए। लेकिन ये जो निर्णय था। उसको वर्ष 2016 में वापस ले लिया गया था। इसका मतलब यह है कि सभी जो ईपीएफ खाता है। उस पर ब्याज का राशि का भुगतान किया जाएगा।

ईपीएफ खाते में कब–कब ब्याज नहीं मिलेगा
अगर आपका जो ईपीएफ खाता है। उस खाते से आपने पूरी राशि को निकाल लिया है और वो जो ईपीएफ खाता है उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा हैं, तो फिर उस खाते में ब्याज की जो राशि है। उसका भुगतान नहीं किया जायेगा। वहीं अगर जो ईपीएफ खाता रिटायरमेंट की जो अवधि है उसको पूरी कर चुका है, तो भी जो खाता है। उस पर ब्याज नहीं दिया जाता हैं साथ ही अगर जो खाता धारक है उसकी आयु 58 वर्ष की हो गई है और खाते का जो बैलेंस है उसको अधिक वक्त से नहीं निकाला गया है, तो ब्याज की राशि नहीं दी जाती है।
बैलेंस चेक कैसे करें
जो ईपीएफओ हैं। यदि आप भी उसके सदस्य है और आप अपने जो ईपीएफ खाते है उसके बैलेंस को चेक करना चाहते है, तो फिर आप आसानी से इसको चेक कर सकते है। आप ऑनलाइन भी आसानी से चेक कर सकते है। ईपीएफ खाते की राशि को चेक करने के लिए आप ईपीएफओ आधिकारिक वेबसाइट, एसएमएस, मिस्ड काॅल और उमंग ऐप के जरिए पीएफ खाते का जो बैलेंस है उसको चेक कर सकते हैं।