For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बढ़ती कीमतों ने निकाला जनता का तेल, रिकार्ड स्तर पर डीजल-पेट्रोल के दाम

By Ashutosh
|

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। रविवार को तेल एवं गैस के क्षेत्र की सरकारी कम्पनी-इंडियन ऑयल कॉर्प ने परिवहन ईंधन की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की। ईंधन के दैनिक मूल्य परिवर्तन प्रणाली पर 20 दिनों की रोक थी और अब इसके समाप्त होने के साथ ही ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत गतिशील मूल्य निर्धारण के तहत रिकॉर्ड उच्च स्तर 76.24 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई। यह 14 सितंबर 2013 के पिछले रिकॉर्ड स्तर 76.06 रुपये प्रतिलीटर से भी ऊपर पहुंच गई। राजधानी में डीजल रविवार को अपने उच्चतम स्तर 67.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

नई दिल्ली

नई दिल्ली

देश की राजधानी नई दिल्ली में डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। यूपी और हरियाणा सीमा से सटे लोग हमेशा दिल्ली में पेट्रोल या डीजल लेते हैं जिसके पीछे एक बड़ा कारण है कि दिल्ली में यूपी और हरियाणा के मुकाबले पेट्रोल और डीजल के दाम कम हैं।

  • पेट्रोल- 76.24 रुपए
  • डीजल- 67.57 रुपए
  •  

     

    उत्तरप्रदेश

    उत्तरप्रदेश

    उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी के बाद से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। दरों में तेजी के बाद यूपी में पेट्रोल का दाम 77.10 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 66.28 रुपए प्रति लीटर है।

    • पेट्रोल- 77.10
    • डीजल- 67.72
    •  

      उत्तराखंड

      उत्तराखंड

      उत्तराखंड में भी तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर देखा गया है। राजधानी देहरादून में तेल की बढ़ती कीमतों से लोग काफी परेशान दिखे।

      • पेट्रोल- 77.61
      • डीजल- 67.90
      •  

        बिहार

        बिहार

        पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद बिहार में पेट्रोल का दाम 81.73 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 72.24 रुपए प्रति लीटर है।

        • पेट्रोल- 81.73 रुपए
        • डीजल- 72.24 रुपए
        •  

          मध्यप्रदेश

          मध्यप्रदेश

          यूपी और बिहार के मुकाबले मध्यप्रदेश में तेल के दाम ज्यादा हैं। पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद मध्यप्रदेश में पेट्रोल का दाम 81.83 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 71.12 रुपए प्रति लीटर है।

          • पेट्रोल- 81.83 रुपए
          • डीजल- 71.12 रुपए
          •  

            राजस्थान

            राजस्थान

            पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद राजस्थान में पेट्रोल का दाम 78.98 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 71.97 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें मुंबई में डीजल और पेट्रोल के दाम

            • पेट्रोल- 78.98
            • डीजल- 71.97
            •  

              मुंबई

              मुंबई

              देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पब्लिक ट्रांस्पोर्ट के तमाम साधन हैं। मुंबई मे दिल्ली के मुकाबले डीजल और पेट्रोल के दामों में 5-6 रुपए का फर्क है। हाल ही में डीजल और पेट्रोल के दामों में हुई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में डीजल 71.94 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें कोलकाता में डीजल और पेट्रोल के दाम

              • पेट्रोल- 84.07
              • डीजल- 71.94
              •  

                कोलकाता

                कोलकाता

                कोलकाता में दिल्ली के डीजल और पेट्रोल के दाम दिल्ली के मुकाबले थोड़े ज्यादा 78.91 रुपए प्रति लीटर है जबकि पेट्रोल के दाम 70.12 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के दाम

                • पेट्रोल- 78.91
                • डीजल- 70.12
                •  

                  चेन्नई

                  चेन्नई

                  चेन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम कोलकाता की दरों के आस-पास हैं। दरों में तेजी के बाद चेन्नई में पेट्रोल का दाम 79.13 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 71.32 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गोवा में डीजल और पेट्रोल के दाम

                  • पेट्रोल- 79.13
                  • डीजल- 71.32
                  •  

                    गोवा

                    गोवा

                    देश के अन्य राज्यों के मुकाबले गोवा में सबसे सस्ती दरों पर डीजल और पेट्रोल मिलता है। यदि चार महानगरों से गोवा की तुलना करें तो गोवा में और बाकी के शहरों में डीजल और पेट्रोल के दामों में 6-12 रुपए का फर्क मिलेगा। दरों में तेजी के बाद से गोवा में पेट्रोल का दाम 70.26 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 68.76 रुपए प्रति लीटर है। आगे देखें गुजरात में पेट्रोल और डीजल के दाम

                    • पेट्रोल- 70.26
                    • डीजल- 68.76
                    •  

                      गुजरात

                      गुजरात

                      पेट्रोल और डीजल की दरों में हुई तेजी की बाद गुजरात में पेट्रोल का दाम 75.55 पैसे प्रति लीटर है जबकि डीजल का दाम 72.62 रुपए प्रति लीटर है।

                      • पेट्रोल- 75.55
                      • डीजल- 72.62
                      •  

English summary

Petrol diesel Price In India Today

Petrol diesel Price In India Today
Story first published: Sunday, May 20, 2018, 18:31 [IST]
Company Search
Thousands of Goodreturn readers receive our evening newsletter.
Have you subscribed?
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X