नई दिल्ली: एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) नौकरीपेशा की सेविंग के लिए सबसे अहम हिस्सा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया है, जिसकी मदद से आप आसानी से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) जेनरेट कर सकते है। इसके लिए आपको केवल आधार कार्ड की जरूरत होगी। चूंकि, यह वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की मदद से होता है। ऐसे में इस सुविधा का लाभ केवल वही लोग ले सकते हैं जिनका मोबाइल नबंर आधार पर रजिस्टर्ड है। इस सुविधा के तहत आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा। आपके द्वारा इसे वेरिफाई करने के बाद सिस्टम ऑटोमेटिक तरीके से आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ आदि जानकारियां मिल जाएंगी। बता दें कि ये सारी जानकारियां आपके स्क्रीन पर देखी जा सकता है।
कैसे जेनरेट करें UAN
1. ईपीएफओ की आधिकारिक साइट पर जाकर यूनीफाइड पोर्टल के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 'ऑनलाइन आधार वेरिफाइड यूएएन अलॉटमेंट' पर क्लिक करना होगा।
2. इसके बाद आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा। यहां पर आधार नंबर डालने पर जेनरेट ओटीपी पर क्लिक करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
3. उसके बाद ओटीपी के डालने के बाद आपको डिस्क्लेमर को एक्सेप्ट पर क्लिक करना होगा। डिटेल्स को वेरिफाई करें और मैंडेटरी फील्ड में मांगी गई जानकारी भरें।
4. कैप्चा कोड भरें और डिस्क्लेमर पर के चेकबॉक्स पर क्लिक करने के बाद 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक कर दें।
5. रजिस्टर बटन पर क्लिक करने के बाद आपको यूएएन आलॉट हो जाएगा। यूएएन नंबर आपके स्क्रिन पर दिखाई देगा।
जानें यूएएन से आपको क्या होगा फायदा
हर पीएफ अकाउंट के लिए यूएएन जरूरी होता है। यूएएन नंबर की मदद से आप ऑनलाइन अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। इसकी मदद से कर्मचारी खुद ही एक पीएफ बैलेंस को एक से दूसरे में ट्रांसफर कर सकते हैं। यूएएन की मदद से आप जब चाहें तब अपने पीएफ पासबुक का स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं यूएएन ये बात सुनिश्चित करता है आपका नियोक्ता आपके पीएफ बैलेंस में योगदान कर रहा है या नहीं।
क्या है यूएएन नंबर
ईपीएफओ यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की सर्विस देता है यूएएन 12 संख्या का यूनीक नंबर होता है। इस नंबर के जरिए आप अपने पीएफ स्टेटमेंट, स्टेट्स चेक कर सकते हैं। नौकरी बदलते रहने पर भी आपके सभी पीएफ अकाउंट एक ही यूएएन नंबर में दिखाई देते हैं। इससे आपको एक ही जगह सारी सुविधाएं मिलती है। हालांकि, ईपीएफ अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए यूनिवर्सल नंबर की जरुरत होती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यूएएन के बिना भी अपने पीएफ का अकाउंट बैलेंस आप चेक कर सकते हैं।
यूएएन के बिना ऐसे चेक करें बैलेंस
पीएफ बैलेंस जानने के लिए मिस कॉल अलर्ट का इस्तेमाल करें। ईपीएफओ में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस कॉल दें। मिस्ड कॉल के तुरंत बाद AM-EPFOHO की तरफ से एक मैसेज आएगा। इस मैसेज में आपको अकाउंट बैलेंस का पता लगेगा। मैसेज में मेंबर आईडी, PF नंबर, नाम, जन्मतिथि, ईपीएफ बैलेंस, अंतिम योगदान जैसी जानकारियां भी होती हैं। लेकिन, कंपनी कोई प्राइवेट ट्रस्ट है तो बैलेंस की डिटेल नहीं मिलेगी। इसके लिए कंपनी से संपर्क करना होगा।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित